1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 1.66 लाख करोड़ रुपये गिरा, इन कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 1.66 लाख करोड़ रुपये गिरा, इन कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 11, 2024 11:30 am IST,  Updated : Aug 11, 2024 11:30 am IST

इंफोसिस के मार्केट कैप में 20,973.19 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई और ये घटकर 7,35,277.28 करोड़ रुपये हो गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 19,157.77 करोड़ रुपये घटकर 15,30,469.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में आई भारी गिरावट से निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है- India TV Hindi
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में आई भारी गिरावट से निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है Image Source : PTI

पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार भी दुनियाभर के बाजारों में आई गिरावट की चपेट में आ गया था। हालांकि, बाजार में आई इस गिरावट के बाद अच्छी रिकवरी भी देखने को मिली थी। लेकिन इस रिकवरी से गिरावट की पूरी भरपाई भी नहीं हो पाई और बीएसई सेंसेक्स पिछले हफ्ते 1,276.04 अंक (1.57 प्रतिशत) नीचे आ गया। बाजार में आई इस गिरावट की वजह से बीएसई सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते कुल 1,66,954.07 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान

रिलायंस इंडस्ट्रीज इस गिरावट में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाली कंपनी रही। इस दौरान रिलायंस के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 33,930.56 करोड़ रुपये की गिरावट आई और ये घटकर 19,94,765.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एलआईसी के मार्केट कैप में 30,676.24 करोड़ रुपये की गिरावट आई और ये घटकर 7,17,001.74 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 21,151.33 करोड़ रुपये घटकर 7,35,566.52 करोड़ रुपये रह गया। 

इंफोसिस का मार्केट कैप 20,973.19 करोड़ रुपये घटा

इंफोसिस के मार्केट कैप में 20,973.19 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई और ये घटकर 7,35,277.28 करोड़ रुपये हो गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 19,157.77 करोड़ रुपये घटकर 15,30,469.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप बाजार पूंजीकरण 16,993.56 करोड़ रुपये घटकर 8,33,396.32 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 16,975.55 करोड़ रुपये घटकर 8,25,201.23 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 7,095.87 करोड़ रुपये घटकर 12,56,505.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

भारी गिरावट के बावजूद फायदे में रहीं ये दो कंपनियां

हालांकि, गिरावट के इस ट्रेंड से उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 12,946.24 करोड़ रुपये बढ़कर 6,45,808.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा, आईटीसी का मार्केट कैप भी 8,406.26 करोड़ रुपये बढ़कर 6,19,829.37 करोड़ रुपये हो गया।

पीटीआई इनपुट्स के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा