1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. भारी उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ मार्केट, फाइनेंशियल शेयर सबसे अधिक लुढ़के

भारी उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ मार्केट, फाइनेंशियल शेयर सबसे अधिक लुढ़के

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Aug 06, 2024 03:58 pm IST,  Updated : Aug 06, 2024 03:58 pm IST

Share market news : भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला था। कारोबार के दौरान भी करीब 1000 अंक की तेजी सेंसेक्स में दिखी। लेकिन धीरे-धीरे बाजार ने सारी तेजी खो दी और लाल निशान पर बंद हुआ।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

सोमवार को आई जबरदस्त गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में बाजार में भारी खरीदारी देखने को मिली, इससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही काफी उछल गये। लेकिन सेशन खत्म होते-होते बाजार ने अपनी सारी बढ़त खो दी और गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 222 अंक बढ़कर 78,981.97 पर खुला था। कारोबार के दौरान यह अधिकतम 79,852.08 अंक तक गया। बाद में बिकवाली हुई और यह 166 अंक गिरकर 78,593 पर बंद हुआ। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.26 फीसदी या 63 अंक गिरकर 23,992 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 29 शेयर लाल निशान पर थे। अमेरिका में आर्थिक सुस्ती को लेकर पैदा हुई चिंताओं और मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के चलते निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं।

इन शेयरों में आई गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट एचडीएफसी लाइफ में 4.2 फीसदी, एसबीआई लाइफ में 2.43 फीसदी, बीपीसीएल में 1.84 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 1.71 फीसदी और एसबीआई में 1.47 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक तेजी ब्रिटानिया में 2.81 फीसदी, जेएसडबल्यू स्टील में 2.35 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.74 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो में 1.70 फीसदी, एचयूएल में 1.54 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक गिरावट निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में 1.42 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 0.69 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.75 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.09 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.26 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.60 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.18 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.71 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.48 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.10 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी रियल्टी में 0.84 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.30 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.15 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.49 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 0.09 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा