1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रियल्टी शेयरों में उछाल से बढ़त लेकर बंद हुआ मार्केट, पेटीएम के शेयर में गिरावट

रियल्टी शेयरों में उछाल से बढ़त लेकर बंद हुआ मार्केट, पेटीएम के शेयर में गिरावट

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 27, 2024 03:53 pm IST,  Updated : Feb 27, 2024 03:53 pm IST

गलवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 1.07 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी मेटल में 0.36 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.57 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.24 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.67 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.92 फीसदी दर्ज हुई।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.42 फीसदी या 305 अंक की बढ़त लेकर 73,095 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.34 फीसदी या 76.30 अंक बढ़कर 22,198 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में मंगलवार को सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स, टीसीएस, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक और सनफार्मा में दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट हीरो मोटर्स, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, बजाज फिनसर्व और डिविस लैब के शेयर में दर्ज हुई।

रियल्टी शेयरों में सबसे अधिक तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो मंगलवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 1.07 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी मेटल में 0.36 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.57 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.24 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.67 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.92 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.73 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.56 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.63 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.02 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.52 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

गिरावट के साथ बंद हुआ पेटीएम का शेयर

पेटीएम का शेयर आज मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है। यह 0.11 फीसदी या 0.45 रुपये गिरकर 427.50 रुपये पर बंद हुआ। इसके साथ ही पेटीएम का मार्केट कैप 27,152.55 करोड़ रुपये पर आ गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा