1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: हफ्ते के पहले दिन हरे निशान में खुला बाजार, मेटल और ऑटो शेयरों में खरीदारीम

Stock Market: हफ्ते के पहले दिन हरे निशान में खुला बाजार, मेटल और ऑटो शेयरों में खरीदारीम

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Apr 08, 2024 09:23 am IST,  Updated : Apr 08, 2024 09:39 am IST

Stock Market Open: भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। आज लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप तीनों ही इंडेक्स में खरीदारी देखी जा रही है।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। बाजार में सभी बड़े इंडेक्स में खरीदारी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक  बीएसई सेंसेक्स 278 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 74,496 अंक और एनएसई निफ्टी 60 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 22,573 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

सुबह 9:20 बजे तक एनएसई पर 1581 शेयर हरे निशान में और 340 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। लार्ज, मिड और स्मॉलकैप तीनों ही इंडेक्स में खरीदारी देखी जा रही है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा शेयरों में बढ़त का ट्रेंड बना हुआ है। हालांकि, निजी बैंकों का इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। 

गेनर्स और लूजर्स  

टाटा स्टील, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, एक्सिस बैंक, जेएसडब्लू स्टील, एलएंडटी, इन्फोसिस, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, टीसीएस, आईटीसी, एनटीपीसी, एचयूएल, नेस्ले और इंडसइंड बैंक के शेयरों में हरे निशान में कारोबरा हो रहा है। जबकि, विप्रो, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के शेयर ही लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। 

अंतरारष्ट्रीय बाजारों में कारोबार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, बैंकॉक, सियोल और जकार्ता के बाजारों में तेजी है। वहीं, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुए थे। कच्चा तेल में गिरावट देखी जा रही है। डब्लूटीआई क्रूड 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.61 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 1.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.73 डॉलर प्रति बैरल के साथ कारोबार कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा