1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बढ़त के साथ खुला बाजार, Adani Group के शेयरों में आज भी तेजी, जानिए कौन से स्टॉक्स लुढ़के

बढ़त के साथ खुला बाजार, Adani Group के शेयरों में आज भी तेजी, जानिए कौन से स्टॉक्स लुढ़के

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 15, 2024 09:48 am IST,  Updated : May 15, 2024 09:50 am IST

आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.70 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.27 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.11 फीसदी देखने को मिली।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FREEPIK

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार सुबह मामूली तेजी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 96 अंक की बढ़त लेकर 73,200.23 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.12 फीसदी या 91 अंक की बढ़त के साथ 73,190 पर ट्रेड करता करता दिखा। इस समय सेंसेक्स पैक के 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.15 फीसदी या 32 अंक की बढ़त के साथ 22,250 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान पर, 17 शेयर लाल निशान पर और 1 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करता दिखा। अडानी ग्रुप के शेयर आज भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

इन शेयरों में दिखी तेजी

शुरुआती कारोबार में निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी सिप्ला में 3.13 फीसदी, भारती एयरटेल में 1.72 फीसदी, एनटीपीसी में 1.59 फीसदी, हिंडाल्को में 1.35 फीसदी और अडानी एंटरप्राइजेज में 0.97 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट एचडीएफसी बैंक में 0.86 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 0.85 फीसदी, जेएसडबल्यू स्टील में 0.64 फीसदी, एचडीएफसी लाइफ में 0.58 फीसदी और आयशर मोटर्स में 0.52 फीसदी दर्ज की गई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.70 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.27 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.11 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.17 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.23 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.55 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.27 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.48 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.79 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.44 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.62 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.57 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.30 फीसदी की तेजी दिखी। इससे इतर निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.18 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस में 0.17 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.07 फीसदी की गिरावट दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा