1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. दिवाली से पहले शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 96 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 17563 पर बंद

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 96 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 17563 पर बंद

 Published : Oct 20, 2022 05:03 pm IST,  Updated : Oct 20, 2022 05:03 pm IST

सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, नेस्ले, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Highlights

  • सेंसेक्स 95.71 अंक बढ़त के साथ 59,202.90 अंक पर बंद
  • निफ्टी भी 51.70 अंक की बढ़त के साथ 17,563.95 अंक पर बंद
  • भारती एयरटेल, TCS और इंफोसिस प्रमुख रूप से लाभ में रहे

घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई और बीएसई सेंसेक्स 95.71 अंक चढ़कर बंद हुआ। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से कारोबार के अंतिम घंटे में बाजार में तेजी आई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 95.71 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,202.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 59,273.85 अंक के उच्चतम और 58,791.28 के निचले स्तर तक गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 51.70 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,563.95 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, नेस्ले, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे अधिक 4.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई तथा एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, टाइटन और एक्सिस बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट बुधवार को गिरावट में बंद हुआ। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 453.91 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा