Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Muhurat Trading 2024: नए संवत में शेयर मार्केट की शानदार शुरुआत, मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेशकों की हुई बंपर कमाई

Muhurat Trading 2024: नए संवत में शेयर मार्केट की शानदार शुरुआत, मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेशकों की हुई बंपर कमाई

Written By: Sunil Chaurasia Published : Nov 01, 2024 07:15 pm IST, Updated : Nov 01, 2024 07:21 pm IST

मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन बंद होने पर सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और 4 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 42 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और 8 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर- India TV Paisa
Photo:FREEPIK हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर

Muhurat Trading 2024: भारतीय शेयर बाजार के लिए नए संवत की शानदार शुरुआत रही और बाजार अच्छी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। आज की इस बढ़त के बीच निवेशकों ने बंपर कमाई की, क्योंकि ज्यादातर कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। हालांकि, मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में कारोबार के दौरान शुरुआत में मिली बड़ी बढ़त को बरकरार रखने में बाजार कामयाब नहीं रहा। सेंसेक्स 634.69 अंकों की शुरुआती बढ़त के मुकाबले 335.06 अंकों की बढ़त के साथ 79,724.12 अंकों पर बंद हुआ तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी 97.40 अंकों की शुरुआती बढ़त के मुकाबले 94.20 अंकों की बढ़त के साथ 24,299.55 अंकों पर बंद हुआ।

बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने गंवाई शुरुआती बढ़त

आज सेंसेक्स 80,023.75 अंकों पर खुला था, जो इसका इंट्राडे हाई रहा, क्योंकि कारोबार शुरू होने के बाद इसमें लगातार गिरावट देखने को मिली। इसी तरह, निफ्टी 50 आज 24,302.75 अंकों पर खुला था और 24,368.25 अंकों के इंट्राडे हाई तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद निफ्टी में भी गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया और ये 24,299.55 अंकों पर बंद हुआ।

हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर

मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन बंद होने पर सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और 4 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 42 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और 8 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

बंपर तेजी के साथ बंद हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर

 

मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 3.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स 1.29 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.13 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.98 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.92 प्रतिशत, टाइटन 0.88 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.87 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.77 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.66 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में भी रही तेजी

इनके साथ ही बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, सनफार्मा, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्लू स्टील, इंफोसिस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।

नुकसान के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, एचसीएल टेक के शेयर 0.57 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.33 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.04 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement