Multibagger Stock: हेल्थकेयर सेगमेंट की फार्मा कंपनी Vimta Labs ने एक साथ निवेशकों को दो तोहफा देने का ऐलान किया है। दरअसल, कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए प्रति शेयर 2 रुपये का डिविडेंड और 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले 5 साल में अपने निवेशकों को शानदार 1,313% का रिटर्न दिया है।
आपको बता दें कि विम्टा लैब्स ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 30 मई 2025 फिक्स की है। यानी इस डेट तक जिस निवेशक के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड मिलेगा।
Vimta Labs बोनस और डिविडेंड डेट
- डिविडेंड रिकॉर्ड डेट: रिकॉर्ड डेट: 30 मई, 2025
- डिविडेंड राशि: ₹2 प्रति शेयर
- बोनस शेयर इश्यू: 1:1 (यानी हर 1 फुली पेड अप इक्विटी शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर)
शेयर परफॉर्मेंस
- 1 साल में रिटर्न: 94% की तेजी
- 2 साल: 139% का रिटर्न
- 3 साल: 203% का रिटर्न
- 5 साल: शानदार 1,313% का रिटर्न
69 रुपये से 980 रुपये पहुंचा शेयर
विम्टा लैब्स के शेयर ने अपने निवेशकों को लंबी अवधि में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। आपको बता दें कि 5 साल में इसने निवेशकों को 1,313% का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं पिछले एक साल में भी इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 94% का रिटर्न दिया है।
क्या करती है कंपनी?
Vimta Labs बायोलॉजिक्स, स्मॉल मॉलिक्यूल्स, एग्रो-केमिकल्स, फूड एंड बेवरेजेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, क्लीनिकल डायग्नोस्टिक्स, मेडिकल डिवाइसेस, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स और पर्यावरण टेस्टिंग के क्षेत्र में अनुबंध अनुसंधान (Contract Research) और टेस्टिंग सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी ड्रग डिस्कवरी और डेवलपमेंट सपोर्ट, फार्मा एनालिटिकल, क्लीनिकल रिसर्च,
प्रीक्लीनिकल सपोर्ट, फूड और एग्रीकल्चर सेवाएं, फूड टेस्टिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल टेस्टिंग, क्लीनिकल डायग्नोस्टिक्स, बायोकैमिस्ट्री, हेमेटोलॉजी,
माइक्रोबायोलॉजी, हिस्टोपैथोलॉजी, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, साइटोजेनेटिक्स आदि सर्विस प्रदान करती है।