1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Penny Stocks: कौड़ियों के भाव वाले इन शेयरों ने 3 महीने में दिया 80% तक का बंपर रिटर्न, आपके पोर्टफोलियो में हैं क्या

Penny Stocks: कौड़ियों के भाव वाले इन शेयरों ने 3 महीने में दिया 80% तक का बंपर रिटर्न, आपके पोर्टफोलियो में हैं क्या

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 07, 2026 05:49 pm IST,  Updated : Jun 07, 2026 05:49 pm IST

पेनी स्टॉक्स अपनी कम कीमत और ज्यादा रिटर्न की संभावना के कारण निवेशकों का ध्यान खींचते रहते हैं। हालांकि, इनमें काफी ज्यादा रिस्क होता है।

Penny Stocks, best Penny Stocks, share price, top stocks to buy, nifty 50- India TV Hindi
पेनी स्टॉक्स की दहाड़ Image Source : FREEPIK

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। मिडिल-ईस्ट के मौजूदा हालातों की वजह से बढ़ रही कच्चे तेल की कीमतें और भारतीय रुपये में चल रही गिरावट, बाजार को बुरी तरह से प्रभावित कर रहे हैं। हालांकि, बाजार में गिरावट के इस दौर में ऐसी भी कई कंपनियां हैं, जिनके शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। यहां आपको उन पेनी स्टॉक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बीते 3 महीनों में 80 प्रतिशत तक का बंपर रिटर्न दिया है।

कम कीमत की वजह से निवेशकों का ध्यान खींचते हैं पेनी स्टॉक्स

पेनी स्टॉक्स अपनी कम कीमत और ज्यादा रिटर्न की संभावना के कारण निवेशकों का ध्यान खींचते रहते हैं। हालांकि, इनमें काफी ज्यादा रिस्क होता है। कम लिक्विडिटी, बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव और सीमित पारदर्शिता की वजह से इनमें भारी नुकसान की आशंका बनी रहती है।

USG Tech Solutions

बीएसई से मिली जानकारी के मुताबिक, आईटी सर्विस मैनेजमेंट कंपनी USG Tech Solutions के शेयरों ने पिछले 3 महीनों में 80.42 प्रतिशत का बंपर रिटर्न दिया है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई पर 4.89% की तेजी के साथ 13.73 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

Penny Stocks, best Penny Stocks, share price, top stocks to buy, nifty 50
Image Source : BSEबीएसई के आंकड़े

Panafic Industrials

नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी Panafic Industrials के शेयरों ने पिछले 3 महीनों में 72.41 प्रतिशत का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। शुक्रवार को बीएसई पर कंपनी के शेयर 1.00 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

Tirupati Innovar

टायर बनाने वाली कंपनी Tirupati Innovar के शेयरों ने बीते 3 महीनों में 65.53 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है। शुक्रवार को, बीएसई पर कंपनी के शेयर 4.98 प्रतिशत की उछाल के साथ 9.70 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

NHC Foods

कृषि उत्पाद बनाने और निर्यात करने वाली कंपनी NHC Foods के शेयरों का भाव पिछले 3 महीनों में 63.75 प्रतिशत चढ़ा है। शुक्रवार को, बीएसई पर कंपनी के शेयर 0.77 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1.31 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

Empower India

Empower India के शेयरों ने अपने शेयरहोल्डरों को पिछले 3 महीने में 50.35 प्रतिशत का ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। शुक्रवार को, बीएसई पर कंपनी के शेयर 1.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2.12 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा