1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Reliance Industries को हुआ तगड़ा नुकसान, सेंसेक्स की Top-10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में जबरदस्त गिरावट

Reliance Industries को हुआ तगड़ा नुकसान, सेंसेक्स की Top-10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में जबरदस्त गिरावट

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Sep 25, 2022 11:39 am IST,  Updated : Sep 25, 2022 11:39 am IST

सेंसेक्स (Sensex) की Top-10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,34,139.14 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

Reliance Industries- India TV Hindi
Reliance Industries को हुआ तगड़ा नुकसान Image Source : INDIA TV

सेंसेक्स (Sensex) की Top-10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,34,139.14 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) रही है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 741.87 अंक या 1.26 प्रतिशत के नुकसान में रहा है। 

इन तीन कंपनियों को नहीं हुआ नुकसान

उसी सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., बजाज फाइनेंस और आईटीसी को छोड़कर शीर्ष 10 की सूची की अन्य कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 40,558.31 करोड़ रुपये घटकर 16,50,307.10 करोड़ रुपये पर आ गया है। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 25,544.89 करोड़ रुपये घटकर 8,05,694.57 करोड़ रुपये रह गई है। अडाणी ट्रांसमिशन का बाजार मूल्यांकन 24,630.08 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,31,662.20 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 18,147.49 करोड़ रुपये टूटकर 6,14,962.99 करोड़ रुपये पर आ गया है। 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बाजार पूंजीकरण 9,950.94 करोड़ रुपये घटकर 4,91,255.25 करोड़ रुपये रह गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 9,458.65 करोड़ रुपये घटकर 10,91,421.84 करोड़ रुपये रह गई। इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 5,848.78 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,74,463.54 करोड़ रुपये रह गया है। 

हिंदुस्तान यूनिलीवर फायदे में

इसी के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 35,467.08 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,29,525.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 20,381.61 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,29,198.61 करोड़ रुपये रही। बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 13,128.73 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,54,477.56 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, अडाणी ट्रांसमिशन और आईटीसी का स्थान रहा। 

रुपया टूटने से शेयर बाजार में आई बिकवाली

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये के पहली बार 81 प्रति डॉलर के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने से भी स्थानीय शेयर बाजार प्रभावित हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में पावरग्रिड के शेयर में सबसे अधिक 7.93 प्रतिशत की गिरावट हुई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, एचडीएफसी और इंडसइंड बैंक के शेयर भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ केवल सन फार्मा, टाटा स्टील और आईटीसी के शेयर लाभ के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा