1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 19 लाख करोड़ रुपये के पार, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा शेयर

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 19 लाख करोड़ रुपये के पार, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा शेयर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 27, 2022 11:59 am IST,  Updated : Apr 27, 2022 11:59 am IST

इस साल मार्च में आरआईएल का बाजार मूल्यांकन 18 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया था। इस साल अब तक आरआईएल के शेयर 19 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं।

Mukesg Ambani- India TV Hindi
Mukesg Ambani Image Source : FILE

Highlights

  • बीएसई पर आरआईएल के शेयर 1.85% बढ़कर 2,827.10 रुपये के रिकॉर्ड पर पहुंचा
  • इस साल अब तक आरआईएल के शेयर 19 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं
  • विशेषज्ञों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज सभी खंडों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के शेयरों में बुधवार को हुई तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 19 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। बाजार मूल्यांकन के इस निशान को पार करने वाली आरआईएल पहली भारतीय कंपनी बन गई। बीएसई पर आरआईएल के शेयर 1.85 प्रतिशत बढ़कर 2,827.10 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। शेयर की कीमत में तेजी के बाद बीएसई पर सुबह के कारोबार में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 19,12,814 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

मार्च में मूल्यांकन 18 लाख के पार हुआ था 

इससे पहले इस साल मार्च में आरआईएल का बाजार मूल्यांकन 18 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया था। इस साल अब तक आरआईएल के शेयर 19 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। स्वास्तिका इंवेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज सभी खंडों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। तेल और गैस की कीमतों में उछाल के कारण इसका पेट्रोकेमिकल व्यवसाय बहुत अच्छा कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

RIL