1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Sensex में शामिल इन चार कंपनियों ने मारी बाजी, निवेशकों की 2.31 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Sensex में शामिल इन चार कंपनियों ने मारी बाजी, निवेशकों की 2.31 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Jun 05, 2022 11:36 am IST,  Updated : Jun 05, 2022 11:36 am IST

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,38,222.46 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 18,80,350.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

BSe- India TV Hindi
BSe Image Source : FILE

Investors Gain: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,31,320.37 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 884.57 अंक या 1.61 प्रतिशत चढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, जीवन बीमा निगम (एलआईसी), भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन घट गया। इन कंपनियों के मूल्यांकन में सामूहिक रूप से 68,140.72 करोड़ रुपये की कमी आई। 

Reliance ने निवेशकों को किया मालामाल 

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,38,222.46 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 18,80,350.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 64,618.85 करोड़ रुपये बढ़कर 12,58,274.59 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का 25,728.52 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,40,373.02 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 2,750.54 करोड़ रुपये बढ़कर 5,17,049.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस रुख के उलट भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 25,955.25 करोड़ रुपये घटकर 3,76,972.75 करोड़ रुपये रह गया। जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 13,472.25 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,06,157.94 करोड़ रुपये पर आ गया। 

HDFC ने फिर किया निराश 

एचडीएफसी की बाजार हैसियत में 9,355.02 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,13,299.36 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 8,963.69 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,38,561.56 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 6,199.94 करोड़ रुपये घटकर 7,66,314.71 करोड़ रुपये और एसबीआई की 4,194.57 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,14,369.71 करोड़ रुपये रह गई। 

शीर्ष 10 में रिलायंस पहले पायदान पर कायम 

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एलआईसी, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा