1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बीते हफ्ते रिलायंस के निवेशकों की हुई मौज, HDFC Bank और TCS के निवेशकों को हुआ नुकसान, देखिए आंकड़े

बीते हफ्ते रिलायंस के निवेशकों की हुई मौज, HDFC Bank और TCS के निवेशकों को हुआ नुकसान, देखिए आंकड़े

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 05, 2025 11:33 am IST,  Updated : Jan 05, 2025 11:33 am IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत बीते हफ्ते 41,138.41 करोड़ रुपये बढ़कर 16,93,373.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 15,331.08 करोड़ रुपये बढ़कर 5,65,194.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

मार्केट कैप- India TV Hindi
मार्केट कैप Image Source : FILE

सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार के बाजार पूंजीकरण (m-Cap) में पिछले सप्ताह 96,605.66 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ। बीते सप्ताह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, आईटीसी, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत बढ़ गई। इन छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सामूहिक रूप से 82,861.16 करोड़ रुपये बढ़ा।

एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक नुकसान

बीचे हफ्ते में एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 37,025.46 करोड़ रुपये घटकर 13,37,919.84 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 29,324.55 करोड़ रुपये घटकर 8,93,378.50 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 24,856.26 करोड़ रुपये घटकर 14,83,144.53 करोड़ रुपये रह गई। वहीं, एसबीआई का मूल्यांकन 5,399.39 करोड़ रुपये घटकर 7,08,168.60 करोड़ रुपये पर आ गया।

रिलायंस को सबसे अधिक फायदा

इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 41,138.41 करोड़ रुपये बढ़कर 16,93,373.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 15,331.08 करोड़ रुपये बढ़कर 5,65,194.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 13,282.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,74,689.29 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस का मूल्यांकन 9,031.19 करोड़ रुपये बढ़कर 8,04,834.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी का मूल्यांकन 3,878.63 करोड़ रुपये बढ़कर 6,03,064.44 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मूल्यांकन 199.36 करोड़ रुपये बढ़कर 9,10,934.58 करोड़ रुपये रहा।

ये रहीं टॉप-10 कंपनियां

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 524.04 अंक या 0.66 प्रतिशत चढ़ा। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 191.35 अंक या 0.80 प्रतिशत का लाभ रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा