1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिलायंस के निवेशकों ने बनाया मोटा पैसा, भारती एयरटेल ने कराया भारी नुकसान- देखें कैसा रहा टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप

रिलायंस के निवेशकों ने बनाया मोटा पैसा, भारती एयरटेल ने कराया भारी नुकसान- देखें कैसा रहा टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 30, 2025 03:48 pm IST,  Updated : Nov 30, 2025 03:48 pm IST

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई।

share market, stock market, market cap, market capitalisation, sensex, nifty, nifty 50, sbi, hdfc ba- India TV Hindi
एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में भी इजाफा Image Source : PTI

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते कुल 96,200.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि, बाकी की 3 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 43,998.57 करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली। इस दौरान, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 474.75 अंक या 0.55 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ था। गुरुवार को सेंसेक्स 86,055.86 अंकों के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया था। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में जोरदार उछाल

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई। वहीं, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप गिर गया। इस दौरान, रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 28,282.86 करोड़ रुपये बढ़कर 21,20,335.47 करोड़ रुपये हो गया, जिससे कंपनी के निवेशकों ने मोटा पैसा बनाया। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 20,347.52 करोड़ रुपये बढ़कर 6,45,676.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में भी इजाफा

इनके अलावा, एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 13,611.11 करोड़ रुपये बढ़कर 15,48,743.67 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 13,599.62 करोड़ रुपये बढ़कर 9,92,725.97 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 7,671.41 करोड़ रुपये बढ़कर 5,79,644.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की वैल्यूएशन 6,415.28 करोड़ रुपये बढ़कर 9,04,185.15 करोड़ रुपये हो गई। इन्फोसिस की वैल्यूएशन 6,273.15 करोड़ रुपये बढ़कर 6,47,961.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

भारती एयरटेल को तगड़ा नुकसान 

इस रुख के उलट भारती एयरटेल का मार्केट कैप 35,239.01 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 11,98,040.84 करोड़ रुपये रह गया। एलआईसी की वैल्यूएशन 4,996.75 करोड़ रुपये घटकर 5,65,581.29 करोड़ रुपये और टीसीएस की वैल्यूएशन 3,762.81 करोड़ रुपये घटकर 11,35,952.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा