1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. टूटते बाजार में भी रिलायंस, TCS और SBI के निवेशकों की चांदी, HDFC, इंफोसिस और ITC ने दिया झटका

टूटते बाजार में भी रिलायंस, TCS और SBI के निवेशकों की चांदी, HDFC, इंफोसिस और ITC ने दिया झटका

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 13, 2023 12:10 pm IST,  Updated : Aug 13, 2023 12:10 pm IST

इस दौरान टीसीएस और एसबीआई का मूल्यांकन भी बढ़ा। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है।

Share Market top 10 companies - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : PTI

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट रहने से निवेशकों को नुकसान  उठना पड़ा। इसके चलते देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में सात का कुल बाजार मूल्यांकन 74,603.06 करोड़ रुपये घट गया। इनमें सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ। इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट हुई, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और भारतीय स्टेट बैंक को लाभ हुआ। इसके चलते इन तीन कंपनियों के निवेशकों को टूटते बाजार में भी मुनाफा हुआ। वहीं, अन्य कंपनियों के निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 398.6 अंक या 0.60 फीसदी की गिरावट आई थी। 

एचडीएफसी के निवेशकों को सबसे अधिक घाटा

एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 25,011 करोड़ रुपये घटकर 12,22,392.26 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,781 करोड़ रुपये घटकर 6,66,512.90 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 11,096.48 करोड़ रुपये घटकर 4,86,812.08 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 10,396.94 करोड़ रुपये घटकर 5,87,902.98 करोड़ रुपये और आईटीसी का मूल्यांकन 7,726.3 करोड़ रुपये घटकर 5,59,159.71 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा बजाज फाइनेंस और इंफोसिस का मूल्यांकन भी घटा। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 25,607.85 करोड़ रुपये बढ़कर 17,23,878.59 करोड़ रुपये हो गया। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी 

इस दौरान टीसीएस और एसबीआई का मूल्यांकन भी बढ़ा। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा