1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Reliance, TCS, ICICI और SBI के निवेशकों को लगा झटका, HDFC Bank, Infosys, LIC ने कराई मोटी कमाई

Reliance, TCS, ICICI और SBI के निवेशकों को लगा झटका, HDFC Bank, Infosys, LIC ने कराई मोटी कमाई

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Aug 21, 2022 12:53 pm IST,  Updated : Aug 21, 2022 12:54 pm IST

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

Share Market - India TV Hindi
Share Market Image Source : INDIA TV

Share market में पिछले सप्ताह शीर्ष 10 में पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 30,737.51 करोड़ रुपये घट गया, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को सबसे अधिक नुकसान हुआ। बीते सप्ताह में सेंसेक्स 183.37 अंक या 0.30 फीसदी चढ़ा। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस में गिरावट हुई। यानी इन कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) लाभ में रहे। यानी इन कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को मुनाफा हुआ।

रिलायंस का पूंजीकरण 12,883 करोड़ घटा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का बाजार पूंजीकरण 12,883.7 करोड़ रुपये घटकर 17,68,144.77 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 9,147.73 करोड़ रुपये गिरकर 4,64,436.79 करोड़ रुपये रह गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 5,323.92 करोड़ रुपये घटकर 12,38,680.37 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 2,922.03 करोड़ रुपये घटकर 6,05,807.09 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 460.13 करोड़ रुपये घटकर 4,42,035.99 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में उछाल

दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 9,128.17 करोड़ रुपये बढ़कर 6,18,894.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक ने 4,835.37 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की और इसका बाजार पूंजीकरण 8,30,042.72 करोड़ रुपये हो गया। एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 2,308.62 करोड़ रुपये बढ़कर 4,33,768.34 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 1,916.08 करोड़ रुपये बढ़कर 4,47,675.98 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस शीर्ष पर कायम

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और एलआईसी का स्थान रहा। इससे पहले बीते हफ्ते बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 280.52 लाख करोड़ रुपये के अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। बाजार में तेजी के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बृहस्पतिवार को 2,80,52,760.91 करोड़ रुपये के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 17 जनवरी को बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,80,02,437.71 करोड़ रुपये था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा