1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिलायंस, TCS, Infosys, Airtel और ICICI ने निवेशकों को किया मायूस, इन कंपनियों ने भर दी जेब

रिलायंस, TCS, Infosys, Airtel और ICICI ने निवेशकों को किया मायूस, इन कंपनियों ने भर दी जेब

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Dec 11, 2022 02:20 pm IST,  Updated : Dec 11, 2022 02:20 pm IST

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 76,821.01 करोड़ रुपये घटकर 17,65,173.47 करोड़ रुपये रह गया।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

रिलायंस, TCS, Infosys, Airtel और ICICI बैंक के निवेशकों को पिछले हफ्ते मायूस होना पड़ा। दरअसल, शेयर बाजार में गिरावट बढ़ने से इन कंपनियों के शेयर टूट गए, जिससे इनमें निवेश करने वाले निवेश्कों को नुकसान उठाना पड़ा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 686.83 अंक या 1.09 प्रतिशत के नुकसान में रहा। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,67,602.73 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। सप्ताह के दौरान जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

टूटते बाजार में इन कंपनियों ने दिया फायदा 

टूटते बाजार में सेंसेक्स की टॉप 10 में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, अडाणी एंटरप्राइजेज, एसबीआई और एचडीएफसी के मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। यानी, इनके निवेशकों को मुनाफा हुआ। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 24,882.17 करोड़ रुपये बढ़कर 6,39,370.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 13,493.73 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 9,09,600.11 करोड़ रुपये तथा अडाणी एंटरप्राइजेज का 8,475.91 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,55,521.65 करोड़ रुपये रहा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 7,942.90 करोड़ रुपये बढ़कर 5,50,157.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एचडीएफसी का मूल्यांकन 1,129.55 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,86,755.77 करोड़ रुपये रहा।

रिलायंस का मार्केट कैप घटकर 17,65,173 करोड़ रह गया

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 76,821.01 करोड़ रुपये घटकर 17,65,173.47 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 53,641.69 करोड़ रुपये के नुकसान से 12,04,797.55 करोड़ रुपये रहा। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 29,330.33 करोड़ रुपये घटकर 6,60,184.76 करोड़ रुपये रह गई। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 7,705.08 करोड़ रुपये टूटकर 4,64,529.84 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 104.62 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,49,102.84 करोड़ रुपये रह गई। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम

इस रुख के उलट शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और अडाणी एंटरप्राइजेज का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा