1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स में 10वें दिन शानदार तेजी, निफ्टी 20,167 के पार निकला, क्या दिवाली तक 70 हजारी होगा Sensex? जानें

सेंसेक्स में 10वें दिन शानदार तेजी, निफ्टी 20,167 के पार निकला, क्या दिवाली तक 70 हजारी होगा Sensex? जानें

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Sep 14, 2023 12:03 pm IST,  Updated : Sep 14, 2023 12:03 pm IST

एक्सपर्ट का कहना है कि आईटी, एफएमसीजी, ऑटो, रिलायंस जैसे सेक्टर में अभी भी बड़ी तेजी नहीं आई है।

सेंसेक्स - India TV Hindi
सेंसेक्स Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी का दौर जारी है। गुरुवार को सेंसेक्स में लगातार 10वें दिन जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। बीएसई 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 304.06 अंक चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 67,771.05 पर पहुंच गया है। एनएसई निफ्टी 97.65 अंक बढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 20,167.65 पर पहुंच गया है। ऐसे में क्या दिवाली तक सेंसेक्स 70 हजार का ऐतिहासिक आंकड़ा छू सकता है। आइए जानते हैं कि मार्केट एक्सपर्ट की क्या राय है? 

70 हजारी का जादुई आंकड़ा छू सकता है सेंसेक्स

मार्केट एक्सपर्ट का मनना है कि भारत की विकास रफ्तार दुनिया में सबसे तेज है। सभी आर्थिक बाजार के पक्ष में हैं। त्योहारी सीजन में इस बार बंपर मांग आने की पूरी उम्मीद है। वहीं, जीडीपी ग्रोथ तेज बने रहने की उम्मीद है। ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं होगा कि दिवाली तक सेंसेक्स 70,000 का आंकड़ा छू लें। एक्सपर्ट का कहना है कि आईटी, एफएमसीजी, ऑटो, रिलायंस जैसे सेक्टर में अभी भी बड़ी तेजी नहीं आई है। यानी इनमें तेजी आने पर सेंसेक्स आसानी से 70 हजारी हो जाएगा। 

सेंसेक्स का ऐतिहासिक सफर 

  • 8 अक्टूबर 2020: सेंसेक्स 40 हजार के पार पहुंचा
  • 5 नवंबर 2020: सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ। 
  • 18 नवंबर 2020: सेंसेक्स 44180 के स्तर पर पहुंचा। 
  • 4 दिसंबर 2020: सेंसेक्स ने 45000 का आंकड़ा पार किया।
  • 28 दिसंबर 2020: सेंसेक्स 47353 पर बंद हुआ।
  • 11 जनवरी 2021:सेंसेक्स 49269.32 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ।
  • 3 फरवरी 2021: सेंसेक्स 50,000 अंक के पार बंद हुआ।
  • 7 जुलाई 2021: सेंसेक्स 53,000 अंक के पार बंद हुआ।
  • 31 अगस्त 2021: सेंसेक्स ने पहली बार 57 हजार का आंकड़ा पार किया।
  • 13 जुलाई 2023: सेंसेक्स ने 66000 का आंकड़ा पार किया।
  • 11 सिंतबर 2023: सेंसेक्स ने 67000 का आंकड़ा पार किया।

आज इन कंपनियों के दम पर तेजी 

 सेंसेक्स में टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाभ में रहे। वहीं बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.28 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,631.63 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा