1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार की दमदार वापसी, निफ्टी 21,600 के पार हुआ बंद

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार की दमदार वापसी, निफ्टी 21,600 के पार हुआ बंद

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 10, 2024 03:53 pm IST,  Updated : Jan 10, 2024 04:11 pm IST

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी 21,600 के पार जाकर बंद हुआ है।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी देखी गई। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बीएसई सेंसेक्स 271 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,657 अंक और निफ्टी 73.85 अंक या 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,618 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में भी आज खरीदारी देखने को मिली और बैंक निफ्टी  118 अंक बढ़कर 47,360 अंक पर बंद हुआ है। 

निफ्टी में आज गिरने वाले शेयरों की अपेक्षा बढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक थी। आज के सत्र में मिड और लार्ज कैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ है। ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, फार्मा, मेटल, एनर्जी, निजी बैंक, इन्फ्रा, कमोडिटी, सर्विस सेक्टर इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुआ है। रियल्टी, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। 

सेंसेक्स के गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में रिलायंस, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्लू स्टील, विप्रो, टीसीएस, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और सन फार्मा के शेयर हरे निशान में बंद हुए। एनटीपीसी, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, मारुति सुजुकी, एलएंडटी, एमएंडएम, एचयूएल और भारती एयरटेल लाल निशान में बंद हुए हैं।

वैश्विक बाजारों का हाल

एशिया के बाजारों में मिलाजुला असर देखा जा रहा है। टोक्यो और जकार्ता के बाजार हरे निशान में बंद है। हांगकांग, शंघाई, ताइपे, सियोल और बैकॉक के बाजार लाल निशान में बंद हुए हैं। कच्चा तेल गिरावट के साथ काम कर रहा है। ब्रेंट क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा