Friday, December 12, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सपाट बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 84,479 पर टिका, निफ्टी भी हरे निशान में, इन स्टॉक्स में हलचल

सपाट बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 84,479 पर टिका, निफ्टी भी हरे निशान में, इन स्टॉक्स में हलचल

आज के कारोबार में आईटी, मीडिया और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.5% की गिरावट आई, जबकि मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में 0.5% की बढ़त देखी गई।

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman
Published : Nov 13, 2025 03:51 pm IST, Updated : Nov 13, 2025 04:20 pm IST
एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, इंटरग्लोब एविएशन, और हिंदाल्को में तेजी देखी गई।- India TV Paisa
Photo:PTI एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, इंटरग्लोब एविएशन, और हिंदाल्को में तेजी देखी गई।

घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को सपाट कारोबार के साथ अपना सत्र पूरा किया। बीएसई सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति के बाद आखिर में 12.16 अंक की बढ़त के साथ 84,478.67 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी भी आखिर में 3.35 अंकों की मामूली तेजी पर 25,879.15 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। आज के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। लगभग 1661 शेयरों में तेजी आई, 2193 शेयरों में गिरावट आई तथा 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

टॉप गेनर और टॉप लूजर

निफ्टी पर एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, इंटरग्लोब एविएशन, और हिंदाल्को प्रमुख लाभ में रहे, जबकि एटर्नल, श्रीराम फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख हानि में देखे गए। सेक्टोरल प्रदर्शन में, आईटी, मीडिया और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.5% की गिरावट आई, जबकि मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में 0.5% की बढ़त देखी गई।

शुक्रवार को बिहार चुनाव 2025 के नतीजे आने से पहले मुनाफावसूली के चलते दोनों सूचकांक बढ़त बरकरार नहीं रख सके। बाजार को उम्मीद है कि बिहार में एनडीए सत्ता में फिर से लौटगी। ज्यादातर एग्जिट पोल ने एनडीए की निर्णायक जीत का अनुमान लगाया है। वैसे, एग्जिट पोल ऐतिहासिक रूप से गलत साबित हुए हैं, और विशेषज्ञों का मानना ​​है कि बाजार की उम्मीदों के विपरीत, वास्तविक चुनाव परिणाम बाजार में अल्पकालिक बिकवाली का कारण बन सकते हैं।

रुपया 6 पैसे गिरकर इतने पर बंद

रुपया गुरुवार को एक सीमित दायरे में स्थिर रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की गिरावट के साथ 88.68 (अनंतिम) पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी की निकासी और तेल कंपनियों सहित स्थानीय आयातकों की निरंतर डॉलर मांग ने स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में रातोंरात गिरावट और अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता को लेकर नए आशावाद के कारण रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है और गिरावट को सीमित कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.66 पर खुला और कारोबार के दौरान 88.63 के उच्चतम स्तर और 88.73 के निम्नतम स्तर को छुआ। घरेलू मुद्रा अंततः 88.68 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव से 6 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Market News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement