1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 187 अंक उछलकर 79,596 पर बंद, निफ्टी भी चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 187 अंक उछलकर 79,596 पर बंद, निफ्टी भी चढ़ा

 Published : Apr 22, 2025 04:01 pm IST,  Updated : Apr 22, 2025 04:59 pm IST

कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी मिडकैप 100 में 0.7% की बढ़ोतरी हुई और यह 54,352 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉल कैप 100 सूचकांक पिछले बंद के मुकाबले 0.66% अधिक होकर 16,883 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी बैंक भी 342.7 अंक की उछाल के साथ 55,647.25 के लेवल पर बंद हुआ।- India TV Hindi
निफ्टी बैंक भी 342.7 अंक की उछाल के साथ 55,647.25 के लेवल पर बंद हुआ। Image Source : INDIA TV

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को भी बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के आखिर में 187.09 अंक की उछाल के साथ 79,595.59 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 41.7 अंक बढ़कर 24,167.25 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक भी 342.7 अंक की उछाल के साथ 55,647.25 के लेवल पर बंद हुआ। फाइनेंस, ऑटो और एफएमसीजी स्टॉक्स में में मजबूती आने से 22 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में लगातार छठे सत्र में बढ़त दर्ज की गई।

सबसे फायदे वाले और पिछड़ने वाले शेयर

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा लाभ में रहे। इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व पिछड़ गए। पिछले आठ कारोबारी सत्रों में निफ्टी 21,743 के निचले स्तर से 2,400 अंक से अधिक ऊपर चढ़ चुका है। जानकारों का कहना है कि 23,870 का पिछला स्विंग हाई अब निफ्टी को सहारा देगा। ऊपरी स्तर पर, 24,226 और 24,546 पर तत्काल प्रतिरोध देखा जा रहा है।

दुनिया के बाजारों का रुख

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,970. 17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजारों में शंघाई एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स और टोक्यो का निक्केई 225 गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को काफी गिरावट के साथ बंद हुए।

नैस्डैक कंपोजिट में 2. 55 प्रतिशत की गिरावट आई, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 2. 48 प्रतिशत की गिरावट आई और एसएंडपी 500 में 2. 36 प्रतिशत की गिरावट आई। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1. 61 प्रतिशत चढ़कर 67. 33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 855. 30 अंक या 1. 09 प्रतिशत उछलकर 79,000 अंक से ऊपर 79,408. 50 पर बंद हुआ। निफ्टी 273. 90 अंक या 1. 15 प्रतिशत चढ़कर 24,125. 55 पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा