1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लाल निशान में बंद हुए बाजार, बड़ी गिरावट के बाद दिखी रिकवरी- देखें किन शेयरों को हुआ नुकसान और किन स्टॉक्स में दिखी तेजी

लाल निशान में बंद हुए बाजार, बड़ी गिरावट के बाद दिखी रिकवरी- देखें किन शेयरों को हुआ नुकसान और किन स्टॉक्स में दिखी तेजी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 04, 2024 03:37 pm IST,  Updated : Sep 04, 2024 03:52 pm IST

निफ्टी 50 भी 81.15 अंकों की गिरावट के साथ 25,198.70 अंकों पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए और 11 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। जबकि निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनियों के शेयर लाल निशान में और 18 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए बाजार- India TV Hindi
बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए बाजार Image Source : REUTERS

Share Market Closing 4th Sep, 2024: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुले और लाल निशान में ही बंद हुए। हालांकि, बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद ठीक-ठाक रिकवरी देखने को मिली और बीएसई सेंसेक्स 202.80 अंकों की गिरावट के साथ 82,352.64 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी 50 भी 81.15 अंकों की गिरावट के साथ 25,198.70 अंकों पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए और 11 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। जबकि निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनियों के शेयर लाल निशान में और 18 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

इन शेयरों में दिखी सबसे बड़ी गिरावट

 

हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स में लिस्ट कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा, स्टेट बैंक 1.06 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.05 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.00 प्रतिशत, इंफोसिस 0.95 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.86 प्रतिशत, टीसीएस 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि दूसरी ओर, एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा 2.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.74 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.31 प्रतिशत, सनफार्मा 1.18 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों के शेयरों का कैसा रहा हाल

इनके साथ ही टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, अडाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, टाइटन, मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, जेएसडब्लू स्टील, एनटीपीसी के शेयरों में भी आज गिरावट दर्ज की गई। जबकि बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर मुनाफे के साथ बंद हुए। बताते चलें कि मंगलवार को शेयर बाजार पूरी तरह से फ्लैट रहे थे और बीएसई सेंसेक्स 4.40 अंकों की गिरावट के साथ 82,555.44 अंकों पर और निफ्टी 1.15 अंक की बढ़त के साथ 25,279.85 अंकों पर बंद हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा