1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स में 715 और निफ्टी में 225 अंकों की जोरदार बढ़त, इन शेयरों में दिखी तूफानी तेजी

सेंसेक्स में 715 और निफ्टी में 225 अंकों की जोरदार बढ़त, इन शेयरों में दिखी तूफानी तेजी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 01, 2025 03:53 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 04:02 pm IST

आज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एमपीसी मीटिंग का आखिरी दिन था। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज मीटिंग के नतीजों की घोषणा की। उन्होंने रेपो रेट को अपरिवर्तित रखते हुए देश के लिए स्वस्थ विकास-मुद्रास्फीति गतिशीलता का अनुमान लगाया है।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, tata motors, kotak mahindra bank, tre- India TV Hindi
घरेलू शेयर बाजार में आज दर्ज की गई जोरदार तेजी Image Source : PTI

Share Market Closing 1 October, 2025: घरेलू शेयर बाजार ने जोरदार बढ़त के साथ अक्टूबर महीने की शुरुआत की। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.69 अंकों (0.89%) की बड़ी बढ़त के साथ 80,983.31 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 225.20 अंकों (0.92%) की उछाल के साथ 24,836.30 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एमपीसी मीटिंग का आखिरी दिन था। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज मीटिंग के नतीजों की घोषणा की। आरबीआई ने मौजूदा परिस्थितियों पर गौर करते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि के अनुमान को बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया। इसके साथ ही खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को घटाकर 2.6 प्रतिशत किया है। बताते चलें कि इससे पहले भारतीय शेयर बाजार में लगातार 8 दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही थी।

टाटा मोटर्स के शेयरों में तूफानी तेजी

आज सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 8 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 37 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 13 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स के शेयर सबसे ज्यादा 5.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, बजाज फाइनेंस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों का आज कैसा रहा हाल

सेंसेक्स की बाकी शेयरों में आज कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 3.45 प्रतिशत, ट्रेंट 3.31 प्रतिशत, सनफार्मा 2.58 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.43 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.77 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.48 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.33 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.26 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.20 प्रतिशत, एटरनल 1.06 प्रतिशत, टाइटन 1.04 प्रतिशत, आईटीसी 1.01 प्रतिशत, टीसीएस 0.87 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.84 प्रतिशत, बीईएल 0.66 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.37 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.32 प्रतिशत, एलएंडटी 0.31 प्रतिशत, इंफोसिस 0.25 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.23 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 0.97 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.86 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.71 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.62 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.47 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.26 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा