1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 324 और निफ्टी 105 अंकों की बढ़त के साथ बंद, IT Stocks में लगातार दूसरे दिन दिखी जोरदार तेजी

सेंसेक्स 324 और निफ्टी 105 अंकों की बढ़त के साथ बंद, IT Stocks में लगातार दूसरे दिन दिखी जोरदार तेजी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 10, 2025 03:34 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 03:42 pm IST

आज, लगातार दूसरे दिन आईटी स्टॉक्स में शानदार तेजी दिखी। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस के शेयर जोरदार तेजी के साथ बंद हुए।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, bel, hcl tech, bajaj finance, tech ma- India TV Hindi
आज लगातार दूसरे दिन आईटी स्टॉक्स में शानदार तेजी दिखी Image Source : PTI

Share Market Closing 10 September, 2025: बुधवार को एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार बंद किया। आज बीएसई सेंसेक्स 323.83 अंकों (0.40%) की बढ़त के साथ 81,425.15 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 104.50 अंकों (0.42%) की तेजी के साथ 24,973.10 अंकों पर बंद हुआ। आज, लगातार दूसरे दिन आईटी स्टॉक्स में शानदार तेजी दिखी। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस के शेयर जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। बताते चलें कि मंगलवार को भी बाजार ने हरे निशान में कारोबार बंद किया था। कल, सेंसेक्स 314.02 अंकों की बढ़त के साथ 81,101.32 अंकों पर और निफ्टी 95.45 अंकों की तेजी के साथ 24,868.60 अंकों पर बंद हुआ था।

बुधवार को बीईएल के शेयरों में दिखी जबरदस्त तेजी

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 35 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 15 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बीईएल के शेयर सबसे ज्यादा 4.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस समेत इन शेयरों में बड़ी बढ़त

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज एचसीएल टेक के शेयर 2.58 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.19 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.05 प्रतिशत, टीसीएस 2.02 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.88 प्रतिशत, इंफोसिस 1.81 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.13 प्रतिशत, एलएंडटी 0.87 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.69 प्रतिशत, आईटीसी 0.68 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.63 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.61 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.52 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.15 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.05 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स के ये स्टॉक्स 

दूसरी ओर, आज मारुति सुजुकी के शेयर 1.53 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.64 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.60 प्रतिशत, एटरनल 0.25 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.23 प्रतिशत, टाइटन 0.22 प्रतिशत, ट्रेंट 0.20 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.18 प्रतिशत, सनफार्मा 0.06 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.05 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.03 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.03 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा