1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स में 1049 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23,000 के करीब पहुंचा

शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स में 1049 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23,000 के करीब पहुंचा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 13, 2025 04:04 pm IST,  Updated : Jan 13, 2025 04:22 pm IST

आज बीएसई सेंसेक्स 1048.90 अंकों की गिरावट के साथ 76,330.01 अंकों पर बंद हुआ तो वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी भी 345.55 अंकों की गिरावट के साथ 23,085.95 अंकों पर आकर बंद हुआ। आज सेंसेक्स की 30 में 26 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए जबकि सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए।

पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था- India TV Hindi
पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था Image Source : AP

Share Market Closing 13th January, 2025: शेयर बाजार में भयानक गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार, 13 जनवरी को भी शेयर बाजार में भयंकर गिरावट दर्ज की गई। आज बीएसई सेंसेक्स 1048.90 अंकों की गिरावट के साथ 76,330.01 अंकों पर बंद हुआ तो वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी भी 345.55 अंकों की गिरावट के साथ 23,085.95 अंकों पर आकर बंद हुआ। आज सेंसेक्स की 30 में 26 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए जबकि सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 46 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में और सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए।

शुक्रवार को भी गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

 

बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 241.30 अंकों की गिरावट के साथ 77,378.91 अंकों पर बंद हुआ था और एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 95.00 अंकों की गिरावट के साथ 23,431.50 अंकों पर बंद हुआ था। लेकिन शुक्रवार की तुलना में आज की गिरावट काफी भयानक थी।

हरे निशान में बंद हुए ये 4 स्टॉक

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एक्सिस बैंक, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंडसइंड बैंक के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए। एक्सिस बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.78 प्रतिशत, टीसीएस 0.62 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.45 प्रतिशत और इंडसइंड बैंक के शेयर 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

जोमैटो के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

जोमैटो के शेयर आज सबसे ज्यादा 6.52 प्रतिशत, पावरग्रिड 4.09 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 4.08 प्रतिशत, टाटा स्टील 3.49 प्रतिशत, एनटीपीसी 3.23 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 3.06 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.99 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.89 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.88 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.36 प्रतिशत, सनफार्मा 2.24 प्रतिशत, लार्सन एंड टूब्रो 2.02 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.82 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.64 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.63 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.51 प्रतिशत, टाइटन 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

इनके अलावा बजाज फिनसर्व, आईटीसी, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस और रिलायंस के शेयर भी नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा