1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में मामूली रिकवरी, सेंसेक्स 170 और निफ्टी 122 अंकों की बढ़त के साथ बंद

शेयर बाजार में मामूली रिकवरी, सेंसेक्स 170 और निफ्टी 122 अंकों की बढ़त के साथ बंद

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 14, 2025 03:45 pm IST,  Updated : Jan 14, 2025 04:27 pm IST

आज बीएसई सेंसेक्स 169.62 अंकों (0.22%) की बढ़त के साथ 76,499.63 अंकों पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 121.65 अंकों (0.53%) की तेजी के साथ 23,207.60 अंकों पर बंद हुआ।

share market, bse, nse, nifty 50, sensexm stock market- India TV Hindi
मंगलवार को हरे निशान में खुला था बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 14th January, 2025: सोमवार को शेयर बाजार में मचे कोहराम के बाद आज मामूली रिकवरी देखने को मिली। मंगलवार को हरे निशान में खुले शेयर बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, अंत में बाजार ने हरे निशान में ही कारोबार समेटा। आज बीएसई सेंसेक्स 169.62 अंकों (0.22%) की बढ़त के साथ 76,499.63 अंकों पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 121.65 अंकों (0.53%) की तेजी के साथ 23,207.60 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि सोमवार को सेंसेक्स 1048.90 अंकों की गिरावट के साथ 76,330.01 अंकों पर और निफ्टी 345.55 अंकों की गिरावट के साथ 23,085.95 अंकों पर बंद हुआ था।

अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में ताबड़तोड़ तेजी

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हए जबकि 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 34 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और 16 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 5.18 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। एचसीएल टेक के शेयर सबसे ज्यादा 8.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयर

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी के शेयर 4.78 प्रतिशत, टाटा स्टील 3.54 प्रतिशत, जोमैटो 3.37 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 3.13 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 2.86 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.75 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.71 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 2.50 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.00 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.85 प्रतिशत, सनफार्मा 1.69 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.60 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.31 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.28 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.11 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.49 प्रतिशत और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

आज लाल निशान में बंद हुए ये शेयर

हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर आज 3.38 प्रतिशत, टाइटन 1.37 प्रतिशत, टीसीएस 1.14 प्रतिशत, इंफोसिस 1.11 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.10 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.89 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.52 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.46 प्रतिशत, आईटीसी 0.43 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.21 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा