1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 148 और निफ्टी 73 अंक उछला

लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 148 और निफ्टी 73 अंक उछला

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 19, 2025 03:35 pm IST,  Updated : Mar 19, 2025 03:42 pm IST

बाजार ने आज बढ़त के साथ हरे निशान में ही कारोबार शुरू किया था। इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार ने बड़ी बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था। कल सेंसेक्स 1131.31 अंकों (1.53%) की बढ़त के साथ 75,301.26 अंकों पर और निफ्टी 325.55 अंकों (1.45%) की बढ़त लेकर 22,834.30 अंकों पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, tata steel, ultratech cement, zomato,- India TV Hindi
आज लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुए बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 19th March, 2025: भारतीय शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 147.79 अंकों (0.20%) की बढ़त के साथ 75,449.05 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 73.30 अंकों (0.32%) की बढ़त लेकर 22,907.60 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बाजार ने आज बढ़त के साथ हरे निशान में ही कारोबार शुरू किया था। इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार ने बड़ी बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था। कल सेंसेक्स 1131.31 अंकों (1.53%) की बढ़त के साथ 75,301.26 अंकों पर और निफ्टी 325.55 अंकों (1.45%) की बढ़त लेकर 22,834.30 अंकों पर बंद हुआ था।

जोमैटो के शेयरों में शानदार तेजी

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 13 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 19 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 2.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 2.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

जोमैटो, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में भी अच्छा उछाल

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज जोमैटो के शेयरों में 2.45 प्रतिशत, पावरग्रिड 2.22 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.01 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 1.51 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 1.39 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.08 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.07 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.05 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.80 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.63 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.61 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.33 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.32 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.28 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.28 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 0.18 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

आईटीसी, टीसीएस में दर्ज की गई बड़ी गिरावट

वहीं दूसरी ओर आईटीसी के शेयरों में 1.51 प्रतिशत, टीसीएस 1.34 प्रतिशत, इंफोसिस 1.29 प्रतिशत, सनफार्मा 1.07 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.98 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.72 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.69 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.67 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.33 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.27 प्रतिशत, टाइटन 0.19 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में 0.12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा