1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में ताबड़तोड़ तेजी, सेंसेक्स 84,000 और निफ्टी 25,700 के पार- इन शेयरों में दिखा जबरदस्त उछाल

शेयर बाजार में ताबड़तोड़ तेजी, सेंसेक्स 84,000 और निफ्टी 25,700 के पार- इन शेयरों में दिखा जबरदस्त उछाल

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 20, 2024 03:39 pm IST,  Updated : Sep 20, 2024 03:50 pm IST

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 4 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह निफ्टी 50 की भी 50 में से 44 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 6 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

भारतीय शेयर बाजार में ताबड़तोड़ तेजी- India TV Hindi
भारतीय शेयर बाजार में ताबड़तोड़ तेजी Image Source : PTI

Share Market Closing 20th Sep, 2024: अमेरिकी बाजारों में दिखी शानदार तेजी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में भी जबरदस्त बढ़त देखने को मिली। हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 1359.51 अंकों की तेजी के साथ 84,544.31 अंकों के नए ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 375.15 अंकों की बढ़त के साथ 25,790.95 अंकों के नए ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ। इस ताबड़तोड़ तेजी के बीच बीएसई सेंसेक्स ने 84,694.46 अंकों पर और निफ्टी 50 ने 25,849.25 अंकों पर पहुंचकर आज एक बार फिर अपना नया ऑल टाइम हाई टच किया।

सेंसेक्स और निफ्टी के ज्यादातर शेयरों में दिखी तेजी

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 4 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह निफ्टी 50 की भी 50 में से 44 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 6 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

इन शेयरों में दिखी रॉकेट जैसी तेजी

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 5.37 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक 4.47 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 3.85 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 2.95 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.65 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 2.51 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.49 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में 2.09 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

ये स्टॉक्स ने भी निवेशकों को कराया फायदा

इनके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी के शेयर हरे निशान में बंद हुए। जबकि बजाज फाइनेंस, टीसीएस, इंडसइंड बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर नुकसान में बंद हुए। एसबीआई के शेयर सबसे ज्यादा 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा