1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. नए ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स 85,000 और निफ्टी 26,000 के करीब

नए ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स 85,000 और निफ्टी 26,000 के करीब

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 23, 2024 03:35 pm IST,  Updated : Sep 23, 2024 03:43 pm IST

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 9 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी की 50 में से 34 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

नए रिकॉर्ड हाई पर भारतीय शेयर बाजार- India TV Hindi
नए रिकॉर्ड हाई पर भारतीय शेयर बाजार Image Source : REUTERS

Share Market Closing 23th Sep, 2024: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया। हफ्ते के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स 384.30 अंकों की तेजी के साथ 84,928.61 रिकॉर्ड अंकों पर और एनएसई का निफ्टी 50 भी 148.10 अंकों की बढ़त के साथ 25,939.05 रिकॉर्ड अंकों पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान जहां एक तरफ बीएसई सेंसेक्स ने 84980.53 अंकों का नया ऑल टाइम हाई टच किया तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 25,956.00 अंकों के नए रिकॉर्ड तक पहुंचा।

हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी की ज्यादातर कंपनियां

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 9 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी की 50 में से 34 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में तगड़ा उछाल

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 3.18 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद एसबीआई 2.35 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.26 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.54 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.49 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.42 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.24 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.22 प्रतिशत, एनटीपीसी के शेयर 1.03 की बढ़त के साथ बंद हुए। इनके अलावा एचडीएफसी, नेस्ले इंडिया, टाइटन, मारुति सुजुकी, रिलांयस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्लू के शेयरों में भी तेजी देखी गई।

सेंसेक्स की इन कंपनी के शेयरों में दर्ज की गई गिरावट

वहीं दूसरी तरफ आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 1.27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह इंडसइंड बैंक 1.05, एशियन पेंट्स 1.02 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.94 प्रतिशत, इंफोसिस 0.63 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.49 प्रतिशत, टीसीएस 0.40 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.25 प्रतिशत और सनफार्मा के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा