1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 85,000 और निफ्टी 26,000 के ऐतिहासिक आंकड़े के पार, फ्लैट बंद हुआ शेयर बाजार

सेंसेक्स 85,000 और निफ्टी 26,000 के ऐतिहासिक आंकड़े के पार, फ्लैट बंद हुआ शेयर बाजार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 24, 2024 03:37 pm IST,  Updated : Sep 24, 2024 03:48 pm IST

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 14.57 अंकों की गिरावट के साथ 84,914.04 अंकों पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 1.35 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 25,940.40 अंकों पर बंद हुआ।

ऐतिहासिक आंकड़े के पार पहुंचा शेयर बाजार- India TV Hindi
ऐतिहासिक आंकड़े के पार पहुंचा शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 24th Sep, 2024: भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसी बीच बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों प्रमुख इंडेक्स ने आज इतिहास रच दिया। जहां एक तरफ सेंसेक्स ने पहली बार 85,000 का आंकड़ा पार किया तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 ने भी पहली बार 26,000 का आंकड़ा पार किया। हफ्ते के दूसरे दिन सेंसेक्स ने 85,163.23 अंकों का और निफ्टी 50 ने 26,011.55 अंकों का अपना-अपना लाइफटाइम हाई टच किया। हालांकि, अंत में दोनों इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

मामूली उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 14.57 अंकों की गिरावट के साथ 84,914.04 अंकों पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 1.35 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 25,940.40 अंकों पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह निफ्टी 50 के 50 में से 25 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 25 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

टाटा स्टील के शेयरों में तूफानी तेजी

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 4.32 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा पावरग्रिड 2.70 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.88 प्रतिशत, एचसीएल टेक के शेयर 1.49 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्लू स्टील, टाटा मोटर्स, सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, टीसीएस, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस, एनटीपीसी और अडाणी पोर्ट्स के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए।

बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 

वहीं दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट 1.54 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 1.16 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.13 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 1.00 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए। इनके अलावा नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा