Share Market Closing 27th May, 2025: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। हफ्ते के दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 624.82 अंकों (0.76%) की गिरावट के साथ 81,551.63 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 भी 174.95 अंकों (0.70%) के नुकसान के साथ 24,826.20 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि कल सेंसेक्स 455.37 अंकों की तेजी के साथ 82,176.45 अंकों पर और निफ्टी 148.00 अंकों (0.60%) की बढ़त के साथ 25,001.15 अंकों पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर लाल निशान में हुए बंद
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 25 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 40 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 2.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा 2.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
आज सेंसेक्स में शामिल सनफार्मा के शेयर 0.42 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.34 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.33 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
आईटीसी, टाटा मोटर्स के शेयरों में भी बड़ी गिरावट
वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को आईटीसी के शेयर 2.01%, टाटा मोटर्स 1.73%, एक्सिस बैंक 1.59%, एनटीपीसी 1.40%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.33%, एचसीएल टेक 1.25%, एटरनल 1.01%, बजाज फिनसर्व 1.00%, बजाज फाइनेंस 1.00%, टीसीएस 0.98%, आईसीआईसीआई बैंक 0.92%, टाइटन 0.87%, रिलायंस 0.86%, एचडीएफसी बैंक 0.69%, पावरग्रिड 0.66%, इंफोसिस 0.59%, कोटक महिंद्रा बैंक 0.51%, टाटा स्टील 0.43%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.41%, टेक महिंद्रा 0.34%, एलएंडटी 0.20%, मारुति सुजुकी 0.18%, भारती एयरटेल 0.17% और एसबीआई के शेयर 0.07% के साथ बंद हुए।