1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, इन शेयरों में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, इन शेयरों में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 28, 2025 03:36 pm IST,  Updated : May 30, 2025 03:47 pm IST

कल सेंसेक्स 624.82 अंकों (0.76%) की गिरावट के साथ 81,551.63 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 भी 174.95 अंकों (0.70%) के नुकसान के साथ 24,826.20 अंकों पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, bajaj finance, bharti airtel, hcl tec- India TV Hindi
बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 28th May, 2025: बुधवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार ने नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार बंद किया। आज बीएसई सेंसेक्स 239.31 अंकों (0.29%) की गिरावट के साथ 81,312.32 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 भी 73.75 अंकों (0.30%) के नुकसान के साथ 24,752.45 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि मंगलवार को भी बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। कल सेंसेक्स 624.82 अंकों (0.76%) की गिरावट के साथ 81,551.63 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 भी 174.95 अंकों (0.70%) के नुकसान के साथ 24,826.20 अंकों पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के किस स्टॉक में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 19 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 16 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 34 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा 3.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

हरे निशान में कौन-से शेयर बंद हुए

आज सेंसेक्स में शामिल भारती एयरटेल के शेयर 0.58 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.41 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.41 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.28 प्रतिशत, एसबीआई 0.27 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.15 प्रतिशत, इंफोसिस 0.14 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.09 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.04 प्रतिशत और टीसीएस के शेयर 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में बड़ी गिरावट

वहीं दूसरी ओर, आज इंडसइंड बैंक के शेयर 1.92%, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.80%, नेस्ले इंडिया 1.77%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.41%, पावरग्रिड 1.19%, एशियन पेंट्स 1.11%, सनफार्मा 1.01%, टेक महिंद्रा 0.95%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.91%, मारुति सुजुकी 0.83%, रिलायंस 0.62%, टाइटन 0.61%, बजाज फिनसर्व 0.51%, टाटा स्टील 0.25%, कोटक महिंद्रा बैंक 0.18%, एक्सिस बैंक 0.09%, एचडीएफसी बैंक 0.08% और एटरनल के शेयर 0.04% की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा