1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने गिरावट के साथ बंद किया कारोबार, इन शेयरों में हुआ भारी नुकसान

शेयर बाजार ने गिरावट के साथ बंद किया कारोबार, इन शेयरों में हुआ भारी नुकसान

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 30, 2025 03:36 pm IST,  Updated : May 30, 2025 03:49 pm IST

गुरुवार को सेंसेक्स 239.31 अंकों (0.29%) की गिरावट के साथ 81,312.32 अंकों पर और निफ्टी 73.75 अंकों (0.30%) के नुकसान के साथ 24,752.45 अंकों पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, eternal, sbi, hdfc bank, l&t, bajaj f- India TV Hindi
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Closing 30th May, 2025: शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स 182.01 अंकों (0.22%) की गिरावट के साथ 81,451.01 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 82.90 अंकों (0.33%) की गिरावट के साथ 24,750.70 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि गुरुवार को बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार बंद किया था। बताते चलें कि गुरुवार को सेंसेक्स 239.31 अंकों (0.29%) की गिरावट के साथ 81,312.32 अंकों पर और निफ्टी 73.75 अंकों (0.30%) के नुकसान के साथ 24,752.45 अंकों पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के किस स्टॉक में आई सबसे ज्यादा तेजी

हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 25 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 42 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 4.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि एचसीएल टेक के शेयर सबसे ज्यादा 1.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों में कौन-कौन से नाम शामिल

इनके अलावा, आज भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 1.98 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.68 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.64 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी तरफ, टेक महिंद्रा के शेयर 1.73 प्रतिशत, इंफोसिस 1.54 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.53 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.53 प्रतिशत, सनफार्मा 1.40 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.29 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.29 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.24 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.14 प्रतिशत, टीसीएस 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

टाइटन, टाटा मोटर्स की कैसी रही स्थिति

इनके साथ ही आज टाइटन, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, अडाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा