1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डोनाल्ड ट्रंप के 25% टैरिफ से शेयर बाजार निराश, सेंसेक्स 296 और निफ्टी 87 अंक टूटा

डोनाल्ड ट्रंप के 25% टैरिफ से शेयर बाजार निराश, सेंसेक्स 296 और निफ्टी 87 अंक टूटा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 31, 2025 03:36 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 04:02 pm IST

भारतीय शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन नुकसान में बंद हुआ है। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 296.28 अंकों (0.36%) की गिरावट के साथ 81,185.58 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, hindustan unilever, eternal, itc, kot- India TV Hindi
गुरुवार को शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन दर्ज की गई गिरावट Image Source : PTI

Share Market Closing 31 July, 2025: बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत के लिए 25 प्रतिशत टैरिफ और रूस के साथ व्यापार के लिए अलग से पेनल्टी लगाने की घोषणा की। भारतीय शेयर बाजार को ट्रंप का फैसला बिल्कुल रास नहीं आया और मार्केट आज बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बताते चलें कि भारतीय शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन नुकसान में बंद हुआ है। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 296.28 अंकों (0.36%) की गिरावट के साथ 81,185.58 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 86.70 अंकों (0.35%) के नुकसान के साथ 24,768.35 अंकों पर बंद हुआ। 

हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में तूफानी तेजी

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 36 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे ज्यादा 3.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी तरफ, आज टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 2.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों के लिए कैसा रहा आज का दिन

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज एटरनल के शेयर 1.40 प्रतिशत, आईटीसी 1.01 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.96 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.64 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.10 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.10 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, गुरुवार को सनफार्मा में शेयरों में 1.69 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.50 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.39 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.37 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.04 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.93 प्रतिशत, टाइटन 0.89 प्रतिशत, बीईएल 0.88 प्रतिशत, एलएंडटी 0.80 प्रतिशत, इंफोसिस 0.69 प्रतिशत, एसबीआई 0.67 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.64 प्रतिशत, टीसीएस 0.53 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.48 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.44 प्रतिशत, ट्रेंट 0.39 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.35 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.34 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.26 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.17 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 0.07 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा