Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आज फिर लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 73,000 के नीचे बंद

आज फिर लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 73,000 के नीचे बंद

Written By: Sunil Chaurasia Published : Mar 04, 2025 03:36 pm IST, Updated : Mar 04, 2025 03:44 pm IST

आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 72,633.54 अंकों तक पहुंच गया था। उधर दूसरी ओर, निफ्टी 50 भी 22,000 अंकों के नीचे 21,964.60 अंकों तक आ गया था। बताते चलें कि आज बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में ही ट्रेड शुरू किया था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, sbi, state bank of india, bajaj finse- India TV Paisa
Photo:PTI मंगलवार को भारतीय बाजार ने लाल निशान में ही शुरू किया था कारोबार

Share Market Closing 4th March, 2025: भारतीय शेयर बाजार आज एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 96.01 (0.13%) अंकों के नुकसान के साथ 72,989.93 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 36.65 (0.17%) अंकों की गिरावट के साथ 22,082.65 अंकों पर आकर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 72,633.54 अंकों तक पहुंच गया था। उधर दूसरी ओर, निफ्टी 50 भी 22,000 अंकों के नीचे 21,964.60 अंकों तक आ गया था। बताते चलें कि आज बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में ही ट्रेड शुरू किया था।

भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में दिखी अच्छी तेजी

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए जबकि बाकी की सभी 19 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 22 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और बाकी की 28 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 2.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा 2.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में दिखी बड़ी गिरावट

सेंसेक्स में शामिल अन्य कंपनियों में आज जोमैटो के शेयर 2.23 प्रतिशत, टीसीएस 1.04 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.78 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.68 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.67 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.61 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.40 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.35 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.34 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि एचसीएल टेक के शेयर 2.40 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.82 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.78 प्रतिशत, इंफोसिस 1.47 प्रतिशत, सनफार्मा 1.37 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.13 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.10 प्रतिशत, टाइटन 1.09 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.08 प्रतिशत, रिलायंस 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement