Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 55 और निफ्टी 51 अंक टूटा

लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 55 और निफ्टी 51 अंक टूटा

Written By: Sunil Chaurasia Published : Nov 08, 2024 03:42 pm IST, Updated : Nov 08, 2024 03:55 pm IST

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 15 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में 23 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए।

निफ्टी की आधी से ज्यादा कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद- India TV Paisa
Photo:PTI निफ्टी की आधी से ज्यादा कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद

Share Market Closing 8th November, 2024: भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, आज की गिरावट कल जैसे भयावह नहीं थी। आज शु्क्रवार को बीएसई सेंसेक्स 55.47 अंकों की गिरावट के साथ 79,486.32 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 50 भी 51.15 अंकों की गिरावट के साथ 24,148.20 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 836.34 अंकों की गिरावट के साथ 79,541.79 अंकों पर बंद हुआ था और निफ्टी 50 भी 284.7 अंकों की गिरावट के साथ 24,199.35 अंकों पर बंद हुआ था।

निफ्टी की आधी से ज्यादा कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 14 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में 23 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 27 कंपनियों के शेयर घाटे के साथ लाल निशान में बंद हुए।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में जोरदार तेजी

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.69 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। इसके अलावा टाइटन के शेयर 2.13 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.90 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.44 प्रतिशत, इंफोसिस 1.31 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.18 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.78 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 0.69 प्रतिशत, सनफार्मा 0.64 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.48 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.48 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.33 प्रतिशत, आईटीसी 0.19 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.16 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.06 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयर 0.00 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

एशियन पेंट्स के शेयर में बड़ी गिरावट

वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स के शेयर में सबसे ज्यादा 2.61 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। टाटा स्टील के शेयर 2.22 प्रतिशत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.86 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.72 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.66 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.56 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.53 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.47 प्रतिशत, टीसीएस 0.41 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.29 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.28 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.26 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.11 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement