1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market : शुरुआती कारोबार में ही बाजार ने खो दी बड़ी बढ़त, इन शेयरों में दिख रही गिरावट

Share Market : शुरुआती कारोबार में ही बाजार ने खो दी बड़ी बढ़त, इन शेयरों में दिख रही गिरावट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 06, 2025 09:55 am IST,  Updated : Mar 06, 2025 09:55 am IST

Share Market : निफ्टी पैक के शेयरों में गुरुवार को सबसे अधिक तेजी बीपीसीएल में 2.74 फीसदी, रिलायंस में 1.89 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 1.60 फीसदी, टाटा स्टील में 1.53 फीसदी और एशियन पेंट में 1.52 फीसदी की तेजी दिखी।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज अच्छी-खासी बढ़त के साथ खुला। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बाजार ने अपनी बढ़त खो दी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 578 अंक की बढ़त के साथ 74,308 पर खुला। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही इसने अपनी काफी बढ़ते खो दी और यह 80 अंक की बढ़त के साथ 73,824.62 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.11 फीसदी या 24 अंक की बढ़त के साथ 22,361 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 27 शेयर लाल निशान पर दिखाई दिए।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में गुरुवार को सबसे अधिक तेजी बीपीसीएल में 2.74 फीसदी, रिलायंस में 1.89 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 1.60 फीसदी, टाटा स्टील में 1.53 फीसदी और एशियन पेंट में 1.52 फीसदी दिखी। वहीं, सबसे अधिक गिरावट ट्रेंट में 1.41 फीसदी, एसबीआई लाइफ में 1.35 फीसदी, ब्रिटानिया में 1.04 फीसदी, ग्रेसिम में 1.02 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.92 फीसदी देखने को मिली है।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.35 फीसदी और निफ्टी मीडिया में 1.29 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.37 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.07 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.85 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.52 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.69 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.53 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.31 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.35 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.33 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.10 फीसदी की तेजी दिखी। इससे इतर निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.13 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.06 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.05 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.08 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.03 फीसदी की गिरावट दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा