1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market में अगले हफ्ते प्रॉफिट बुकिंग की संभावना, बाजार की चाल को ये दो कारण प्रभावित करेंगे

Share Market में अगले हफ्ते प्रॉफिट बुकिंग की संभावना, बाजार की चाल को ये दो कारण प्रभावित करेंगे

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 21, 2022 11:21 am IST,  Updated : Aug 21, 2022 11:31 am IST

वैश्विक संकेत, अगस्त महीने के एफएंडओ सौदे और एफआईआई का रुख बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण होंगे।

Share Market next week - India TV Hindi
Share Market next week Image Source : INDIA TV

Share Market बीते हफ्ते शक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। ऐसे में निवेशकों की नजर अगले हफ्ते यानी सोमवार से खुलने वाले बाजार की चाल है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि शेयर बाजारों की दिशा अगले हफ्ते वैश्विक रुझानों, विदेशी निवेशकों के रुख और रुपये की चाल से तय होगी। इसके साथ ही इस हफ्ते ीाी प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को बाजार में बड़ी प्रॉफिट बुकिंग आई थी। इसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। विश्लेषकों ने यह बात कही।

F&O Expiry का दिखेगा बाजार पर असर

स्वास्तिका इंवेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, श्श्इस सप्ताह अगस्त महीने के वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) सौदे पूरे होंगे, जहां तेजड़िए अगस्त सीरीज में बढ़त के बाद आराम की तलाश में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस सप्ताह बहुत अधिक घटनाएं नहीं हैं, लेकिन वैश्विक संकेत, अगस्त महीने के एफएंडओ सौदे और एफआईआई का रुख बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण होंगे।’’

प्रॉफिट बुकिंग संभव

मार्केट एक्सपट्र का कहना है कि तकनीकी रूप से निफ्टी 18,000 की मनोवैज्ञानिक रेजिस्टेंस के पास रुक रहा है जबकि 18,000.18,100 पर बड़ा रेजिस्टेंस है। वहीं, 17,700 एक बड़ा सपोर्ट जो बाजार की तेजी को समर्थन करेगा। ऐसे में अगर निफ्टी 17,700 से नीचे आता है तो प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है। ऐसी स्थिति में निफ्टी 17,450 से लेकर 17,200 तक गिर सकता है। बैंक निफ्टी में 39,750 के स्तर से मुनाफावसूली देखी जा रही है, हालांकि 38,800 सपोर्ट स्तर है, जहां हम उछाल की उम्मीद कर सकते हैं, जबकि अगर यह 38800 के स्तर से नीचे फिसलता है तो 38,300-38,000 अगला मांग क्षेत्र होगा।

कच्चे तेल पर निवेशकों की नजर रहेगी

लगभग सभी कंपनियों के तिमाही नतीजे आ चुके हैं, और अब बाजार का ध्यान चीन-अमेरिका के बीच भू-राजनीतिक तनाव और रूस-यूक्रेन संघर्ष के अलावा कच्चे तेल के रुख पर भी होगा। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि इस सप्ताह वायदा सौदों के निपटान के लिए प्रतिभागी व्यस्त रहेंगे। इसके अलावा अमेरिका से वैश्विक संकेत और विदेशी निवेश की आवक पर भी बाजार की नजर रहेगी। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 183.37 अंक या 0.30 प्रतिशत और निफ्टी 60.30 अंक या 0.34 प्रतिशत चढ़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा