1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, इन शेयरों ने बड़े उतार-चढ़ाव के साथ शुरू किया कारोबार

शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, इन शेयरों ने बड़े उतार-चढ़ाव के साथ शुरू किया कारोबार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 12, 2025 09:20 am IST,  Updated : Jun 12, 2025 09:28 am IST

बुधवार को बाजार ने लाल निशान में कारोबार शुरू किया था। कल, सेंसेक्स 80.34 अंकों के नुकसान के साथ 82,311.38 अंकों पर खुला था।

bse, nse, nifty 50, sensex, nifty, share market, stock market, asian paints, sunpharma, bajaj finser- India TV Hindi
शेयर बाजार ने गुरुवार को फ्लैट शुरुआत की Image Source : PTI

Share Market Opening 12 June, 2025: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान में फ्लैट शुरुआत की। आज बीएसई सेंसेक्स 56.53 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 82,571.67 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 ने 23.05 अंकों की तेजी के साथ 25,164.45 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि बुधवार को बाजार ने लाल निशान में कारोबार शुरू किया था। कल, सेंसेक्स 80.34 अंकों के नुकसान के साथ 82,311.38 अंकों पर खुला था। हालांकि, निफ्टी 50 ने बुधवार को मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में शुरुआत की थी।

इंफोसिस के शेयरों में गिरावट

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 17 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 21 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 29 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एशियन पेंट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और इंफोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

आज बढ़त के साथ खुलने वाले शेयरों में कौन-कौन से नाम शामिल

इनके अलावा, आज सनफार्मा के शेयर 0.66 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.65 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.47 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.44 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.36 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.28 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.20 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.16 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.11 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। भारतीय स्टेट बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले।

किन शेयरों ने नुकसान में शुरू किया कारोबार

दूसरी तरफ, एचसीएल टेक के शेयर 0.56 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.54 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.48 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.45 प्रतिशत, एटरनल 0.35 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.35 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.34 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.30 प्रतिशत, टीसीएस 0.24 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.21 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.18 प्रतिशत, आईटीसी 0.13 प्रतिशत, टाइटन 0.13 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.10 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.07 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.01 प्रतिशत के नुकसान के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा