1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 257 और निफ्टी ने 99 अंकों की तेजी के साथ शुरू किया कारोबार, उछाल के साथ खुले ये स्टॉक्स

सेंसेक्स 257 और निफ्टी ने 99 अंकों की तेजी के साथ शुरू किया कारोबार, उछाल के साथ खुले ये स्टॉक्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 13, 2025 09:20 am IST,  Updated : Aug 13, 2025 09:26 am IST

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 256.58 अंकों (0.32%) की शानदार तेजी के साथ 80,492.17 अंकों पर खुला।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, kotak mahindra bank, bajaj finserv, p- India TV Hindi
बुधवार को अच्छी बढ़त के साथ खुला घरेलू शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Opening 13 August, 2025: घरेलू शेयर बाजार ने आज अच्छी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की है। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 256.58 अंकों (0.32%) की शानदार तेजी के साथ 80,492.17 अंकों पर खुला। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 98.80 अंकों (0.40%) की बढ़िया बढ़त लेकर 24,586.20 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि सोमवार को हरे निशान में खुला बाजार, मंगलवार को एक बार फिर लाल निशान में खुला था। मंगलवार को सेंसेक्स 95.57 अंकों (0.12%) की गिरावट के साथ 80,508.51 अंकों पर और निफ्टी 21.70 अंकों के नुकसान के साथ 24,563.35 अंकों पर खुला था।

आज हरे निशान में खुले निफ्टी 50 की 50 में से 41 कंपनियों के शेयर

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि 5 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 41 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और 8 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। जबकि 1 कंपनी का शेयर आज लाल निशान में खुला। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावरग्रिड के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.00 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और मारुति सुजुकी के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

सेंसेक्स की कंपनियों के लिए आज कैसी रही शुरुआत

आज सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा के शेयर 0.96 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.83 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.76 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.69 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.68 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.60 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.51 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.44 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.35 प्रतिशत, एसबीआई 0.35 प्रतिशत, इंफोसिस 0.34 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.29 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.27 प्रतिशत, बीईएल 0.20 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.19 प्रतिशत, टीसीएस 0.15 प्रतिशत, एलएंडटी 0.14 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.08 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.06 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.06 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.06 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

वहीं दूसरी ओर, बुधवार को ट्रेंट के शेयर 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। आज टाइटन, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एटरनल और एशियन पेंट्स के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा