1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 302 और निफ्टी 93 अंकों की बढ़त के साथ खुले, इन शेयरों के भाव में दिखा उछाल

सेंसेक्स 302 और निफ्टी 93 अंकों की बढ़त के साथ खुले, इन शेयरों के भाव में दिखा उछाल

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 22, 2024 09:29 am IST,  Updated : Aug 22, 2024 09:29 am IST

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुले थे। बीएसई सेंसेक्स 135.61 अंकों की गिरावट के साथ 80,667.25 अंकों पर खुला था। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 भी 49.95 अंकों की गिरावट के साथ 24,648.90 अंकों पर खुला था।

गुरुवार को बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार- India TV Hindi
गुरुवार को बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार Image Source : REUTERS

Share Market Opening 22nd August, 2024: रुवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स 301.94 अंकों की बढ़त के साथ 81,207.24 अंकों पर खुला तो एनएसई का निफ्टी 50 भी 93.20 अंकों की बढ़त लेकर 24,863.40 अंकों पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी के 11 कंपनियों के शेयर लाल निशान में व्यापार कर रहे थे। इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा टाटा स्टील 0.59 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.48 प्रतिशत की बढ़त लेकर कारोबार कर रहे थे। जबकि पावरग्रिड 1.62 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

बुधवार को लाल निशान में खुले थे शेयर बाजार

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुले थे। बीएसई सेंसेक्स 135.61 अंकों की गिरावट के साथ 80,667.25 अंकों पर खुला था। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 भी 49.95 अंकों की गिरावट के साथ 24,648.90 अंकों पर खुला था। बुधवार को बाजार खुलने के समय सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी के 13 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं, निफ्टी 50 की 50 में से 38 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ खुले तो बाकी के 12 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ खुले।

इन शेयरों में दिखी थी बड़ी बढ़त और बड़ी गिरावट

बुधवार को बाजार बंद होने के समय भी सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए जबकि 13 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। कल टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा 2.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए थे। इसके अलावा एशियन पेंट्स 1.60 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.43 प्रतिशत, आईटीसी 1.29 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.25 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.06 प्रतिशत और भारती एयरटेल 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए थे। वहीं दूसरी ओर, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए थे। इसके अलावा टेक महिंद्रा 1.41 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.36 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा