1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 112 और निफ्टी ने 34 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, जानें किन शेयरों में दिखी बड़ी गिरावट

सेंसेक्स 112 और निफ्टी ने 34 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, जानें किन शेयरों में दिखी बड़ी गिरावट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 23, 2024 09:26 am IST,  Updated : Aug 23, 2024 09:26 am IST

गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले थे। कल बीएसई सेंसेक्स 301.94 अंकों की बढ़त के साथ 81,207.24 अंकों पर खुला तो एनएसई का निफ्टी 50 भी 93.20 अंकों की बढ़त लेकर 24,863.40 अंकों पर खुला था। गुरुवार को कारोबार खत्म होते समय सेंसेक्स 147.89 अंकों की बढ़त के साथ 81,053.19 अंकों पर बंद हुआ था और निफ्टी 50 भी 41.30 अंकों क

हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को कैसा चल रहा है बाजार- India TV Hindi
हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को कैसा चल रहा है बाजार Image Source : PTI

Share Market Opening 23rd August, 2024: हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 112.46 अंकों की तेजी के साथ 81,165.65 अंकों पर खुला जबकि एनएसई का निफ्टी 50 भी 33.90 अंकों की बढ़त के साथ 24,845.40 अंकों पर खुला। बाजार खुलने के बाद सुबह 9.18 बजे सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान में दिखे और बाकी के 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान में थे। निफ्टी 50 की 50 में से 24 कंपनियों के शेयरों ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया और 26 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले।

शुक्रवार को किन शेयरों में दिख रहा बड़ा एक्शन

सुबह 09.18 बजे तक टाटा मोटर्स के शेयर सबसे ज्यादा 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा रिलायंस 0.66 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.33 प्रतिशत, सनफार्मा 0.28 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ बिजनेस कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेडिंग कर रहे हैं। इंडसइंड बैंक और इंफोसिस 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

गुरुवार को हरे निशान में खुले और हरे में ही बंद हुए बाजार

बताते चलें कि गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले थे। कल बीएसई सेंसेक्स 301.94 अंकों की बढ़त के साथ 81,207.24 अंकों पर खुला तो एनएसई का निफ्टी 50 भी 93.20 अंकों की बढ़त लेकर 24,863.40 अंकों पर खुला था। गुरुवार को कारोबार खत्म होते समय सेंसेक्स 147.89 अंकों की बढ़त के साथ 81,053.19 अंकों पर बंद हुआ था और निफ्टी 50 भी 41.30 अंकों की बढ़त लेकर 24,811.50 अंकों पर बंद हुआ था।

भारती एयरटेल और टाटा मोटर्स के शेयरों में दिखा बड़ा उतार-चढ़ाव

गुरुवार को सेंसेक्स की 17 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ बंद हुए थे जबकि बाकी की 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा 1.51 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए थे। इसके अलावा टाटा स्टील 1.45 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1.40 प्रतिशत, टाइटन 1.23 प्रतिशत, एशियन पेंट्स के शेयर 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए थे। जबकि टाटा मोटर्स के शेयर सबसे ज्यादा 1.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा