1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, शानदार तेजी के साथ खुले इन कंपनियों के स्टॉक्स

शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, शानदार तेजी के साथ खुले इन कंपनियों के स्टॉक्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 25, 2025 09:20 am IST,  Updated : Aug 26, 2025 09:15 am IST

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की बची 7 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, trent, bajaj finance, bel, hindustan - India TV Hindi
इंफोसिस के शेयरों ने की शानदार शुरुआत Image Source : PTI

Share Market Opening 25 August, 2025: सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स 194.21 अंकों (0.24%) की बढ़त के साथ 81,501.06 अंकों पर खुला। जबकि, बुधवार को एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स ने 79.05 अंकों (0.32%) की तेजी के साथ 24,949.15 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को सेंसेक्स 693.86 अंकों (0.85 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 81,306.85 अंकों पर बंद हुआ था और निफ्टी 213.65 अंकों (0.85 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 24,870.10 अंकों पर बंद हुआ था। 

इंफोसिस के शेयरों ने की शानदार शुरुआत

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की बची 7 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 42 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और 4 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि 4 कंपनियों के शेयरों ने बिना किसी बदलाव के कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंफोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

आईटी कंपनियों के शेयरों में बढ़िया तेजी

सोमवार को सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में टेक महिंद्रा के शेयर 1.60 प्रतिशत, टीसीएस 1.27 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.17 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.14 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.93 प्रतिशत, ट्रेंट 0.84 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.69 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.62 प्रतिशत, बीईएल 0.55 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.53 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.51 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.48 प्रतिशत, एसबीआई 0.47 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.45 प्रतिशत, एटरनल 0.45 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.35 प्रतिशत, एलएंडटी 0.29 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.23 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.20 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.19 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.07 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.07 प्रतिशत, आईटीसी 0.04 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

लाल निशान में खुले ये शेयर

वहीं दूसरी ओर, आज बजाज फिनसर्व के शेयरों ने 0.20 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.14 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.12 प्रतिशत और सनफार्मा के शेयरों ने 0.01 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा