1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 411 और निफ्टी ने 112 अंकों की भारी गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 411 और निफ्टी ने 112 अंकों की भारी गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 28, 2025 09:28 am IST,  Updated : Feb 28, 2025 09:34 am IST

आज सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि निफ्टी 50 की 50 में से 48 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले और सिर्फ 2 कंपनी के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market- India TV Hindi
सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयरों ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार Image Source : FREEPIK

Share Market Opening 28th February, 2025: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार शुरू होते ही हाहाकार मच गया। बीएसई सेंसेक्स 410.66 अंकों की गिरावट के साथ 74,201.77 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 111.65 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 22,433.40 अंकों पर खुला। इतना ही नहीं, बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद इसमें और भी तेज गिरावट देखने को मिली। सुबह 9.22 बजे सेंसेक्स 73,843.07 और निफ्टी 22,313.95 अंकों के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। बताते चलें कि गुरुवार को बाजार ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया था।

सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयरों ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार

आज सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि निफ्टी 50 की 50 में से 48 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले और सिर्फ 2 कंपनी के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। गुरुवार को सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 2.48 प्रतिशत का गिरावट के साथ खुला था। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.19 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.01 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.77 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.52 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले थे।

टाटा मोटर्स, एसबीआई सभी शेयरों में गिरावट 

हफ्ते और महीने के आखिरी दिन एचसीएल टेक के शेयर 1.43 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.18 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.15 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.08 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.04 प्रतिशत, इंफोसिस 1.01 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.94 प्रतिशत, जोमैटो 0.89 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.86 प्रतिशत, टीसीएस 0.85 प्रतिशत, लार्सन एंड टु्ब्रो 0.84 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.79 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.77 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.72 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.70 प्रतिशत, टाइटन 0.69 प्रतिशत, सनफार्मा 0.65 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.56 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.55 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.42 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.29 प्रतिशत, आईटीसी 0.25 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.02 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा