1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 190 और निफ्टी 32 अंकों की बढ़त के साथ खुले, इन शेयरों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार

सेंसेक्स 190 और निफ्टी 32 अंकों की बढ़त के साथ खुले, इन शेयरों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 04, 2024 09:21 am IST,  Updated : Dec 04, 2024 09:32 am IST

मंगलवार को भी शेयर बाजार ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया था और अच्छे उछाल के साथ बंद हुआ था। कल सेंसेक्स 597.67 अंकों की उछाल के साथ 80,845.75 अंकों पर और निफ्टी 181.10 अंकों की तेजी के साथ 24,457.15 अंकों पर बंद हुआ था।

मंगलवार को बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार- India TV Hindi
मंगलवार को बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार Image Source : PTI

Share Market Opening 4th December, 2024: भारतीय शेयर बाजार ने आज फिर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 190.47 अंकों की बढ़त के साथ 81,036.22 अंकों पर खुला। एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 31.6 अंकों की तेजी के साथ 24,488.75 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को भी शेयर बाजार ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया था और अच्छे उछाल के साथ बंद हुआ था। कल सेंसेक्स 597.67 अंकों की उछाल के साथ 80,845.75 अंकों पर और निफ्टी 181.10 अंकों की तेजी के साथ 24,457.15 अंकों पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर में तेजी

 

हफ्ते के तीसरे दिन सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर मुनाफे के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया जबकि 7 कंपनियों ने घाटे के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 34 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाइटन के शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुले।

अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त

सेंसेक्स के लिए अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.84 प्रतिशत, सनफार्मा 0.74 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.67 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.66 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.61 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.61 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.54 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.47 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.46 प्रतिशत, टीसीएस 0.43 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.41 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.33 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.31 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.27 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.25 प्रतिशत, आईटीसी 0.24 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.19 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 0.11 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.11 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.07 प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

गिरावट के साथ खुले इन कंपनियों के स्टॉक्स

वहीं दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। इंफोसिस के शेयर 0.24 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.23 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.12 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.05 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.03 प्रतिशत और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा