1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. स्टॉक मार्केट ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, सेंसेक्स ने 81,000 से ऊपर की ओपनिंग, निफ्टी भी 24,500 के पार

स्टॉक मार्केट ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, सेंसेक्स ने 81,000 से ऊपर की ओपनिंग, निफ्टी भी 24,500 के पार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 05, 2024 09:27 am IST,  Updated : Dec 05, 2024 09:37 am IST

बुधवार को भी शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था और बढ़त के साथ ही बंद भी हुआ था। हालांकि, कल कारोबार के दौरान बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। लेकिन कारोबार के दौरान मिली बड़ी बढ़त आखिर में काफी कम हो गई थी।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market- India TV Hindi
बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ था बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Opening 5th December, 2024: भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया। हफ्ते के चौथे दिन बीएसई सेंसेक्स 226.41 अंकों की बढ़त के साथ 81,182.74 अंकों पर खुला। एनएसई निफ्टी 50 भी 71.7 अंकों की तेजी के साथ 24,539.15 अंकों पर खुला। बताते चलें कि बुधवार को भी शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था और बढ़त के साथ ही बंद भी हुआ था। हालांकि, कल कारोबार के दौरान बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। लेकिन कारोबार के दौरान मिली बड़ी बढ़त आखिर में काफी कम हो गई थी।

सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयरों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार

 

आज सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 9 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। जबकि बाकी की 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 25 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और 24 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले जबकि 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला।

बढ़त के साथ हरे निशान में खुले आईटी कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंफोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। टीसीएस के शेयर 0.83 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.68 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.54 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.34 प्रतिशत, टाइटन 0.32 प्रतिशत, सनफार्मा 0.32 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.31 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.27 प्रतिशत, आईटीसी 0.21 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.21 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.21 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.16 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.14 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.13 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.10 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.08 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.02 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

इन कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार

आज पावरग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा, अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.36 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.36 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.25 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 0.20 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.14 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.05 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.03 प्रतिशत और नेस्ले इंडिया के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। जबकि भारतीय स्टेट बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा