1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 121 और निफ्टी ने 62 अंकों की तेजी के साथ शुरू किया कारोबार

मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 121 और निफ्टी ने 62 अंकों की तेजी के साथ शुरू किया कारोबार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 05, 2025 09:24 am IST,  Updated : Feb 05, 2025 09:40 am IST

आज बीएसई सेंसेक्स 120.79 अंकों की तेजी के साथ 78,704.60 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 62.50 अंकों की बढ़त लेकर 23,801.75 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ था।

bse, nse, share market, stock market, nifty, nifty 50, sensex- India TV Hindi
मंगलवार को शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार Image Source : AI

Share Market Opening 5th February, 2025: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया। आज बीएसई सेंसेक्स 120.79 अंकों की तेजी के साथ 78,704.60 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 62.50 अंकों की बढ़त लेकर 23,801.75 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ था। कल सेंसेक्स 13970.07 अंकों के उछाल के साथ 78,583.81 अंकों पर और निफ्टी 378.2 अंकों की तेजी के साथ 23,739.25 अंकों पर बंद हुआ था।

शुरुआती कारोबार में एशियन पेंट्स के शेयर टूटे

मंगलवार को सुबह 9.18 बजे सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की 13 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में थे। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 27 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे और बाकी की 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 1.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबकि एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा 4.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

हरे निशान में कारोबार कर रहे थे इन कंपनियों के शेयर

बुधवार को सुबह खबर लिखे जाने तक, सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावरग्रिड के शेयर 1.10 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.03 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.51 प्रतिशत, इंफोसिस 0.50 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.38 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.35 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.33 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.30 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.25 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.24 प्रतिशत, जोमैटो 0.21 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.21 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.20 प्रतिशत, टीसीएस 0.18 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.04 प्रतिशत, और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर शुरुआती कारोबार में 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

नुकसान के साथ कारोबार शुरू करने वाले शेयरों के नाम

लाल निशान में कारोबार करने वाले शेयरों में नेस्ले इंडिया 1.59 पर्सेंट, टाइटन 1.03 पर्सेंट, सनफार्मा 0.68 पर्सेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.56 पर्सेंट, एचसीएल टेक 0.55 पर्सेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.55 पर्सेंट, लार्सन एंड टुब्रो 0.48 पर्सेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.35 पर्सेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.26 पर्सेंट, मारुति सुजुकी 0.22 पर्सेंट, आईटीसी 0.18 पर्सेंट और बजाज फिनसर्व 0.12 पर्सेंट शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा