1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 145 और निफ्टी 52 अंकों के नुकसान के साथ खुले

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 145 और निफ्टी 52 अंकों के नुकसान के साथ खुले

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 08, 2025 09:20 am IST,  Updated : Aug 08, 2025 09:48 am IST

भारतीय शेयर बाजार ने आज लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। घरेलू बाजार में आज भी डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ का असर देखने को मिल सकता है।

bse, nse, share market, stock market, nifty, nifty 50, sensex, icici bank, axis bank, trent, maruti - India TV Hindi
शुक्रवार को लगातार चौथे दिन लाल निशान में खुला घरेलू शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Opening 8 August, 2025: भारतीय शेयर बाजार ने आज एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ के नेगेटिव इंपैक्ट के साथ कारोबार की शुरुआत की। आज लगातार चौथा दिन है, जब घरेलू बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुले हैं। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 145.25 अंकों (0.18%) के नुकसान के साथ 80,478.01 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 51.90 अंकों (0.21%) की गिरावट के साथ 24,544.25 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि गुरुवार को सेंसेक्स 281.01 अंकों (0.35%) की गिरावट के साथ 80,262.98 अंकों पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 110.00 अंकों (0.45%) के नुकसान के साथ 24,464.20 अंकों पर खुला था।

भारती एयरटेल के शेयरों में बड़ी शुरुआती गिरावट

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 27 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 23 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और भारती एयरटेल के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों की कैसी रही शुरुआत

इनके अलावा, शुक्रवार को सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में ट्रेंट के शेयर 0.56 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.56, टीसीएस 0.36, बजाज फाइनेंस 0.36, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.32, आईटीसी 0.31, बजाज फिनसर्व 0.31, एलएंडटी 0.27, मारुति सुजुकी 0.25, आईसीआईसीआई बैंक 0.23, कोटक महिंद्रा बैंक 0.20, एशियन पेंट्स 0.14, टाइटन 0.12, एसबीआई 0.08 और सनफार्मा के शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ खुले।

वहीं दूसरी ओर, आज एटरनल के शेयरों ने 0.66, पावरग्रिड 0.58, बीईएल 0.45, इंफोसिस 0.43, अडाणी पोर्ट्स 0.39, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.30, एचडीएफसी बैंक 0.28, टाटा स्टील 0.16, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.15, एचसीएल टेक 0.13 और एक्सिस बैंक के शेयरों ने 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा