1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार, बड़े उतार-चढ़ाव के खुले इन कंपनी के स्टॉक्स

शेयर बाजार ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार, बड़े उतार-चढ़ाव के खुले इन कंपनी के स्टॉक्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 08, 2025 09:18 am IST,  Updated : Oct 08, 2025 09:27 am IST

एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 28.55 अंक (0.11%) के नुकसान के साथ 25,079.75 अंकों पर कारोबार शुरू किया।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, titan, trent, asian paints, powergrid- India TV Hindi
भारतीय शेयर बाजार ने आज लाल निशान में कारोबार शुरू किया Image Source : PTI

Share Market Opening 8 October, 2025: घरेलू शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला आज थम गया। शेयर बाजार ने आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 27.24 अंकों (0.03%) की गिरावट के साथ 81,899.51 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 28.55 अंक (0.11%) के नुकसान के साथ 25,079.75 अंकों पर कारोबार शुरू किया। बताते चलें कि मंगलवार को सेंसेक्स 93.83 अंकों की तेजी के साथ 81,883.95 अंकों पर और निफ्टी 7.65 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 25,085.30 अंकों पर खुला था।

लाल निशान में खुले निफ्टी की 50 में से 33 कंपनियों के शेयर

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 16 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 33 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और सन फार्मा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों की आज कैसी रही शुरुआत

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज टाटा स्टील के शेयर 0.61 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.31 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.30 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.30 प्रतिशत, टीसीएस 0.27 प्रतिशत, इंफोसिस 0.26 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.19 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.19 प्रतिशत, बीईएल 0.19 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.10 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.10 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.10 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

वहीं दूसरी ओर, बुधवार को एटरनल के शेयर 0.40 प्रतिशत, एलएंडटी 0.32 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.31 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.25 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.23 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.20 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.18 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.18 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.14 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.12 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.11 प्रतिशत, आईटीसी 0.10 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.07 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.07 प्रतिशत और ट्रेंट के शेयर 0.02 प्रतिशत के नुकसान के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा