1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार का बाउंस बैक, सेंसेक्स 875 और निफ्टी 285 अंकों की बढ़त के साथ खुले

शेयर बाजार का बाउंस बैक, सेंसेक्स 875 और निफ्टी 285 अंकों की बढ़त के साथ खुले

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 08, 2025 09:21 am IST,  Updated : Apr 08, 2025 10:01 am IST

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 875.83 अंकों की बढ़त के साथ 74,013.73 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 285.15 अंकों की तेजी के साथ 22,446.75 अंकों पर खुला।

BSE, NSE, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, tata motors, tata steel, titan, bhart- India TV Hindi
शेयर बाजार में चमक लौटी Image Source : PTI

Share Market Opening 8th April, 2025: सोमवार, 7 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में आई सुनामी के बाद आज बाजार में अच्छा बाउंस बैक देखने को मिला है। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 875.83 अंकों की बढ़त के साथ 74,013.73 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 285.15 अंकों की तेजी के साथ 22,446.75 अंकों पर खुला। बताते चलें कि सोमवार को सेंसेक्स 3914.75 अंकों की गिरावट के साथ 71,449.94 अंकों पर खुला था और निफ्टी 1146 अंकों की गिरावट के साथ 21,758.40 अंकों पर खुला था।

टाटा स्टील के शेयरों में तेज उछाल

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुला और 1 कंपनी का शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में 46 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में आज टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 5.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और सनफार्मा के शेयर 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

टाटा के शेयरों में जोरदार रिकवरी

 

इनके अलावा, सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में टाइटन के शेयर 4.71 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 3.56 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 3.12 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.97 प्रतिशत, इंफोसिस 2.88 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.82 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 2.58 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 2.56 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.42 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 2.34 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.25 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.03 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.02 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.90 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.79 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

ICICI Bank और रिलायंस में भी अच्छी रिकवरी

मंगलवार को इनके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1.52 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.49 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.48 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.38 प्रतिशत, जोमैटो 1.36 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.18 प्रतिशत, टीसीएस 1.13 प्रतिशत, आईटीसी 1.02 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.00 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.84 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.79 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

बाजार में आज क्यों लौटी चमक

भारतीय शेयर बाजार में आज की रौनक के पीछे RBI को सबसे बड़ी वजह बताया जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक बुधवार, 9 अप्रैल को रेपो रेट में कटौती कर सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आरबीआई कल रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत से लेकर 0.50 प्रतिशत तक की कटौती का ऐलान कर सकता है। इसके अलावा, आरबीआई ने इक्विटी मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जिससे निवेशकों को बल मिला है। एस. जयशंकर ने अमेरिकी सचिव मार्को रुबियो से मुलाकात की है। इसके अलावा, भारत और अमेरिका में जल्द ट्रेड डील हो सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी इस पर कुछ भी खुलकर नहीं बताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा